फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud in the name of Prime Minister's Relief Fund, must read this news

प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम पर भी ठगी, फर्जी आईडी बनाकर खातों में रकम मंगवा रहे जालसाज, काम की खबर

Fri, 03 Apr 2020 10:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 03 Apr 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of Prime Minister's Relief Fund, must read this news
प्रधानमंत्री राहत कोष - फोटो : गूगल
कोरोना महामारी के बीच साइबर जालसाज भी सक्रिय हो गए हैं। ये नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से फंड जुटाने के लिए बनाई गई वेबसाइट के नाम पर भी लोगाें से फर्जी खातों में रकम मांगी जा रही है।
विज्ञापन


साइबर सेल की छानबीन में ऐसी दो फर्जी आईडी सामने आई हैं। बीते एक सप्ताह में साइबर सेल में करीब दर्जन भर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी रकम प्रधानमंत्री राहत कोष तक नहीं पहुंची है।इस पर जब साइबर सेल ने छानबीन की तो पता चला कि राहत कोष के नाम पर जालसाजों ने फर्जी आईडी बनाई हैं। ये फर्जी आईडी पीएमओ से जारी वेबसाइट से हूबहू मिलती जुलती हैं। इससे लोग धोखा खाकर इनमें रकम जमा कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


सही जानकारी लेकर ही राहत कोष में डालें राशि
साइबर सेल प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि पीएमओ से जारी वेबसाइट PMCARE@SBI व PMCARES@SBI है। इनमें सभी अक्षर कैपिटल लेटर में हैं। जबकि फर्जी आईडी स्मॉल लेटर में बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पीएमओ की वेबसाइट पर जाकर सही जानकारी लेने के बाद ही राहत कोष में फंड ट्रांसफर करें। कहा कि जालसाजों ने अभी तक कितने लोगों को कहां से अपना शिकार बनाया है, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाज व दवाओं के झांसे में न आएं
लाल सिंह का कहना है की कोरोना के इलाज और दवाओं से जुड़ी झूठी जानकारी देकर भी जालसाज ठगी कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही ऐसी किसी भी जानकारी को सही मानकर इसमें न फंसे। सरकारी एजेंसियों की ओर से जारी जानकारियों पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed