फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   fragrance of perfume is suppressed by smell of gunpowder,  war between Israel and Iran, manufacturers worried

UP: बारूद की गंध में दबी इत्र की सुंगध, इस्राइल-ईरान की जंग से नहीं जा रही डिमांड…निर्माता परेशान, पढ़ें मामला

Thu, 10 Oct 2024 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Oct 2024 04:29 PM IST
सार

Kannauj News: इत्र निर्माताओं की मानें तो खाड़ी देशों में शमामा की मांग अधिक है। यह इत्र भारतीय देशी जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाता है। यह इत्र खुशबू के साथ - साथ औषधि के रूप में भी काम करता है।

विज्ञापन
fragrance of perfume is suppressed by smell of gunpowder,  war between Israel and Iran, manufacturers worried
शहर में एक शोरूम में रखा इत्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस्राइल -ईरान में छिड़ी आपसी जंग से इत्र निर्यात में काफी कमी आई है। कन्नौज शहर में जितना भी इत्र बनाया जाता है, उसका 55 फीसदी खाड़ी देशों में निर्यात होता है। दोनों देशों में चल रहे युद्ध से निर्यात की दर में काफी कमी आई है। इससे इत्र निर्माता और निर्यातक परेशान हैं। इत्र की खपत बढ़ाने के लिए वह अफ्रीकी और अमेरिकी महाद्वीप के देशों से संपर्क बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

शहर में इत्र के करीब 350 कारखाने हैं, जिनमें सैकड़ों प्रकार के इत्र बनाए जाते हैं। इनमें शमामा, अगर, ऊद, गुलाब, मोगरा और मुखल्लत का निर्यात खाड़ी देशों में अधिक मात्रा में होता है। इस्राइल और ईरान युद्ध के बाद खाड़ी देशों में इत्र की मांग कम हो गई है। इत्र कारोबारियों की मानें तो वहां के लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं।
विज्ञापन

वो हर माह अपनी डिमांड भेजकर खाते में धनराशि ट्रांसफर कर देते हैं।  इसके बाद उन्हें डिमांड के अनुसार माल भेज दिया जाता है। हालांकि इस्राइल और ईरान से अधिक इत्र की मांग सऊदी अरब में रहती है। वहां के व्यापार में कोई फर्क नहीं पड़ा है, लेकिन इस्राइल और ईरान से व्यापार कम होने के बाद अफ्रीकी और अमेरिकी देशों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई उद्यमियों ने बना लिए शोरूम
शहर के कई इत्र उद्यमियों ने विदेशों में अपने शोरूम स्थापित किए हैं। सऊदी अरब के दुबई और अबूधाबी में कई शोरूम हैं, जो अन्य देशों में इत्र की सप्लाई प्रदान करते हैं। ओमान और कतर में भी यहां के लोगों ने अपने शोरूम स्थापित किए हैं। इस्राइल और ईरान में अपेक्षाकृत शोरूम नहीं हैं। कन्नौज से तैयार इत्र पहले सऊदी अरब भेजा जाता है और फिर वहां से इस्राइल, ईरान, फलस्तीन, लेबनॉन सहित अन्य देशों में भेजा जाता है। कन्नौज के कई इत्र कारोबारी तो विदेशों में ही बस गए हैं।

खाड़ी देशों में शमामा की मांग अधिक
इत्र निर्माताओं की मानें तो खाड़ी देशों में शमामा की मांग अधिक है। यह इत्र भारतीय देशी जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाता है। यह इत्र खुशबू के साथ - साथ औषधि के रूप में भी काम करता है। मुस्लिम देशों में शमामा और मुखल्लत दो इत्रों का प्रयोग अधिक किया जाता है। इस्राइल में ऊद की मांग अधिक है, जो एक विशेष प्रकार की लकड़ी से तैयार किया जाता है। भारत में यह लकड़ी उत्तर पूर्व के जंगलों में अधिक मिलती है।

इस्राइल और ईरान युद्ध से इत्र निर्यात काफी प्रभावित हुआ है। खाड़ी देशों से पिछले एक माह में करीब 20 प्रतिशत डिमांड कम आई है। ऐसे में इत्र निर्माता अफ्रीकी और अमेरिकी महाद्वीप के देशों से संपर्क बढ़ा रहे हैं। कितने करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ है, इसकी जानकारी कस्टम रिपोर्ट देखने पर ही पता चलेगा।  -पवन त्रिवेदी, अध्यक्ष, द अतर्स एंड परफ्यूमर्स एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed