फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FR cancelled in rape case, court orders filing of complaint

Kanpur News: दुष्कर्म में एफआर निरस्त, कोर्ट ने परिवाद दर्ज करने का दिया आदेश

Sun, 05 Apr 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
FR cancelled in rape case, court orders filing of complaint
कानपुर। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया, जब उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी तो समझौता करके शादी कर ली और फिर मुकदमे में एफआर लगवा दी। एफआर लगते ही पीड़िता को दोबारा प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया। इस पर पीड़िता ने एफआर निरस्त करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी जिसे सीएडब्लू कोर्ट के न्यायाधीश शिवशंकर दोहरे ने स्वीकार करते हुए अभियुक्त के खिलाफ परिवाद दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

नौबस्ता के दीनदयालपुरम की 20 वर्षीय युवती ने हनुमंत विहार थाने में 7 मार्च 2024 को नौबस्ता के रेस कोर्स मैदान निवासी हर्षित यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि हर्षित ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और उसकी कुछ अश्लील फोटो भी खींच लीं। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। 26 फरवरी 2024 को जब युवती ने हर्षित पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने जहर पिला दिया। होश आने पर युवती ने खुद को अस्पताल में पाया, जहां उसकी बहन मौजूद थी। पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने हर्षित को बुलाया और समझौता करके शादी करने का दबाव बनाया जिस पर उसने उससे शादी कर ली और पुलिस से सांठगांठ कर मुकदमे में 5 अप्रैल 2024 को फाइनल रिपोर्ट लगवा दी। एफआर लगने के बाद पीड़िता को फिर से प्रताड़ित करने लगा और मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर पीड़िता ने अपनी अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में अर्जी दी और एफआर निरस्त करने की मांग की। अधिवक्ता ने तर्क रखा कि विवेचनाधिकारी ने बिना कोई सबूत इकट्ठा किए गलत तरीके से पीड़िता पर दबाव डालकर और अभियुक्त से सांठगांठ कर मुकदमे की सही विवेचना न कर गलत तरीके से एफआर लगा दी। अधिवक्ता के तर्कों व सबूतों को देखने के बाद कोर्ट ने एफआर निरस्त करके परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed