फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four students expelled from hostel due to ruckus in CSA

सीएसए में बवाल पर चार छात्र हॉस्टल से निष्कासित,  विश्वविद्यालय में पढ़ाई पर एक साल के लिए रोक

Thu, 12 Sep 2019 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 12 Sep 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four students expelled from hostel due to ruckus in CSA
सीएसए विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में पिछले महीने हुए बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में विवि प्रशासन ने चार छात्रों पर कार्रवाई की है। चारों छात्रों को हॉस्टल से हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


साथ ही इन्हीं में से दो छात्रों की पढ़ाई पर एक साल के लिए रोक लगा दी है। निष्कासित छात्र यदि हॉस्टल के कमरों में मिलते है तो उन्हें यूनिवर्सिटी से हमेशा के लिए बाहर किया जा सकता है। साथ ही इन्हें शरण देने वाले छात्रों पर कार्रवाई होगी। विश्वविद्यालय में 20 अगस्त को शराब के नशे में छात्रों के दो गुट भिड़ गए थे।
विज्ञापन


 

जिस छात्र ने अपने हॉस्टल में इन्हें शरण दी, उन पर भी होगी कार्रवाई

बवाल बढ़ने पर पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवी छात्रों ने सीढ़ी फेंक दी थी। पुलिस ने मौके से चार छात्रों शैलेंद्र पाल सिंह, दिनेश सिंह, अभिषेक कुमार और विकास कुमार को हिरासत में लेकर चालान किया था। विवि प्रशासन ने भी जांच में चारों को दोषी मानते हुए कुलपति को रिपोर्ट सौंपी थी।

कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने जांच कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. हरेश प्रताप सिंह ने बताया कि शैलेंद्र और दिनेश की एक साल तक पढ़ाई पर रोक लगाते हुए हास्टल से निष्कासित किया है। साथ ही छात्र अभिषेक कुमार और विकास कुमार को हॉस्टल से हमेशा के लिए निष्कासित किया है। 

मेस में बनेगा केवल शाकाहारी
सीएसए छात्रों की मेस में केवल शाकाहारी भोजन ही बनाया जाएगा। मांसाहारी भोजन बनाने पर पूर्णतया रोक है। यह निर्देश अधिष्ठाता छात्र कल्याण एचपी सिंह ने दिए। उन्होंने कहा कि रोक के बावजूद भी अगर मेस मांसाहारी भोजन बनता है तो मेस संचालक पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed