{"_id":"581ee3a44f1c1bfb02b371a9","slug":"four-student-submerged-in-ganga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी में नहाने उतरे चार छात्र डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी में नहाने उतरे चार छात्र डूबे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
सतीश मिश्रा के शव के पास रोती मां
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजमस्ती करने पहुंचे थे बिठूर
हादसे से कुछ समय पहले दोस्तों ने साथ में खिंचवाई थी तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
शारदा नगर के क्यू बलॉक के रहने वाले सात दोस्त बाइकों पर सवार होकर रविवार को बिठूर के छप्पर घाट पहुंचे। यहां गंगा में नहाने के दौरान चार दोस्त गंगा में डूब गए। जिनमें से दो की मौत हो गई जबकि दो को तैराकों ने बचा लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से एक छात्र के शव को बाहर निकाल लिया है। जबकि दूसरे की खोजबीन अभी जारी है।
तैराकों ने शोर शराबा सुन दो को बचाया
मृतक सतीश मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पुलिस को दिए बयान में कुणाल(17), निखिल(18) और अभिषेक(16) ने बताया सतीश मिश्रा(22) और सत्यम तिवारी(17) बेहद फुर्ती से कपड़े उतार कर गंगा में नहाने उतर गए। देखते ही देखते दोनों नदीं की ज्यादा गहराई वाली जगह में जा पहुंचे और डूबने लगे। इस पर सौरव मिश्रा(18) और अभिषेक तिवारी(16) उन्हें बचाने के लिए पानी में कूदे लेकिन तब तक वे दोनों डूब चुके थे। उन्हें बचाने के चक्कर में अभिषेक तिवारी और सौरव भी पानी में डूब जाते लेकिन पास मौजूद तैराकों ने शोर शराबा सुन उनकी मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी दोस्त को नहीं आता था तैरना
घाट पर नहाने से पहले की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
उन्होंने यह भी बताया कि दोस्तों को भी तैरना नहीं आता था। इसलिए वे भी पानी में डूबने लगे। बाहर तीन दोस्तों की चीख पुकार सुन आसपास मौजूद अन्य तैराकों ने दो साथियों को बचा लिया। जबकि दो पानी में डूब गए।
पुलिस ने छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही पानी में डूबे एक अन्य छात्र के शव को खोजने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने नदी के अन्य घाटों पर अलर्ट मैसेज भेजा है।
पुलिस ने छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही पानी में डूबे एक अन्य छात्र के शव को खोजने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने नदी के अन्य घाटों पर अलर्ट मैसेज भेजा है।