{"_id":"6af3840aa5abcb91e905283b","slug":"four-special-trains-will-stop-at-kanpur-central-and-govindpuri-kanpur-news-c-362-1-ka11003-160551-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी में रुकेंगी चार स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी में रुकेंगी चार स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
कानपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें चार ट्रेनों का ठहराव कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिल्ली, पटना, जयपुर, भागलपुर, अहमदाबाद और राजगीर की यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 11 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह पांच बजे रवाना होगी और सुबह 10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से प्रयागराज होते हुए शाम 6:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 12 नवंबर को पटना से सुबह आठ बजे रवाना होकर दोपहर 3:50 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं राजेंद्र नगर-नई दिल्ली एसी पूजा स्पेशल 11 से 20 नवंबर तक पांच फेरे लगाएगी। इस ट्रेन का गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। राजेंद्र नगर से चलकर यह सुबह 6:45 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी जबकि वापसी में नई दिल्ली से चलकर रात 1:55 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। इसके अलावा जयपुर-भागलपुर स्पेशल 11 नवंबर को रात 10:50 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 19 नवंबर को शाम 4:05 बजे यहां ठहराव होगा। अहमदाबाद-राजगीर अनारक्षित स्पेशल 10 नवंबर को रात 8:02 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में 12 नवंबर को सुबह 4:18 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।