फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four solar panels will start in Kent

कैंट में लगेंगे चार सोलर पैनल

Fri, 26 Feb 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Four solar panels will start in Kent

छावनी क्षेत्र में अगले महीने से दो करोड़ के निर्माण कार्य शुरू होंगे। क्षेत्र में चार सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिनसे स्कूलों और बाजारों को सप्लाई दी जाएगी। एक करोड़ दो लाख रुपये से सिर्फ सड़कें बनाई जाएंगी।

विज्ञापन


इसी तरह कई अन्य निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे। महत्वपूर्ण फैसला यह हुआ कि 293 आवासों के पट्टों का नवीनीकरण कराया जाएगा। यह मामला काफी समय से लटका हुआ था।
विज्ञापन


दोपहर से शुरू हुई बोर्ड की बैठक में सबसे पहले बोर्ड के नए चेयरमैन ब्रिगेडियर विनय मोहन शर्मा ने शपथ ग्रहण किया। उन्होेंने सभी सदस्यों से परिचय किया, फिर कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से जुड़े सभासदों ने बीच में कई प्रस्तावों को लेकर अपनी बात रखी, जिसमें क्षेत्र में लगे सभी हैँडपाइप में सबमर्सिबल लगाना, कई जगहों पर वाटर कूलर लगाने का प्रस्ताव शामिल है। इस प्रस्ताव को अगली बैठक तक के लिए टाल दिया गया।

बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन लखन ओमर ने प्रस्ताव दिया कि बोर्ड उतने ही कार्यों का प्रस्ताव पास करे, जितना उसके पास बजट हो। अक्सर ज्यादा प्रस्ताव पास होते हैं, जो पैसे के अभाव में लटके रहते हैं। इस मौके पर बोर्ड के सीईओ अमित कुमार ने बताया कि बोर्ड में पास हुए सभी कार्यों के लिए बजट उपलब्ध है।

इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
चार सोलर पावर पैनल लगाया जाएगा
14 खराब शौचालयों को सुलभ इंटरनेशनल बनाएगा
छावनी स्कूलों में खाली छह हेडमास्टर के पद भरे जाएंगे
छह वरिष्ठ स्कूल टीचरों के प्रमोशन को स्वीकृति
बोर्ड के वाइस चेयरमैन के लिए वाहन खरीदा जाएगा
27.96 लाख से खपरा मोहाल ब्रिज के नीचे ग्रिल लगेगी
शुक्लागंज आरओबी के पास डैमेज र्क्वाटर का हर्जाना देगा
बायो टॉयलेट बनाए जाएंगे
दो नलकूप लगाने को हरी झंडी

छावनी क्षेत्र बनेगा ‘स्मार्ट’
कानपुर। कैंट क्षेत्र को भी स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस बाबत छावनी बोर्ड महानिदेशालय ने पत्र जारी करके छावनी बोर्ड से रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा है। 

बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक में भी महानिदेशालय की ओर से जारी पत्र पर चर्चा की गई। चेयरमैन बिग्रेडियर विनय मोहन शर्मा ने स्मार्ट सिटी की योजना को बोर्ड के सदस्यों के सामने रखा। सदस्यों ने कहा कि पहले यह जरूरी है कि कैंट की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर किया जाए। इस मुद्दे पर बोर्ड की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी।


ये होना चाहिए

गड्ढा मुक्त सड़कें, बेहतर ट्रैफिक सिस्टम, आधुनिक सुविधायुक्त हास्पिटल, हाईटेक शिक्षण संस्थान, विकसित पार्क, पानी और बिजली की 24 घंटे आपूर्ति, छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की कालोनियों में सभी तरह की सुविधाएं, प्रदूषण मुक्त वातावरण और ओवर ब्रिज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed