फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four poles shifted in Visayakpur, 11 left to be removed

Kanpur News: विसायकपुर में शिफ्ट कराए चार पोल, 11 हटाना बाकी

Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four poles shifted in Visayakpur, 11 left to be removed
विसायकपुर में बिजली पोल शिफ्ट करते कर्मी। - फोटो : संवाद
रनियां। विसायकपुर में सर्विस लेन पर लगे चार बिजली पोल रविवार को शिफ्ट कराए गए। अब कुल 11 बिजली पोल शिफ्ट होना शेष हैं। इसके बाद अगले सप्ताह शट डाउन लेकर काम कराए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में कानपुर नगर की सीमा से औरैया सीमा तक लगभग 68 किलोमीटर लंबाई में हाईवे है। आबादी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए कुछ स्थानों को छोड़कर सर्विस रोड का निर्माण कराया गया है। मगर सर्विस लेन पर पूर्व में लगे एचटी व एलटी लाइन के 210 विद्युत पोल मुसीबत बने थे। इन्हें शिफ्ट कराने की मांग उद्यमियों ने शुरू की थी। सर्विस लेन पर पोल लगे होने से हादसे का खतरा बना था। एनएचएआई ने उमरन से लेकर चिरौरा मार्ग तक सर्विस रोड के दोनों 191 पोलों की शिफ्टिंग कर दी थी। 15 पोल शिफ्टिंग होनी शेष थी।
विज्ञापन

रविवार को रायपुर उपकेंद्र में चार घंटे का शट हाउन लेकर विसायकपुर के पास सर्विस लेन पर लगे 4 बिजली पोल शिफ्ट किए गए। अभी उमरन से चिरौरा मार्ग पर 11 पोल शिफ्ट कराना शेष है। एनएचएआई के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पुरुषोत्तम बाला कृष्णन ने बताया कि विसायकपुर के पास रविवार को चार पोल हटा लिए गए है। अब यहां पांच पोल बचे हैं। वहीं, दूसरी जगह उमरन में 6 पोल हैं। कुल बचे 11 बिजली पोल भी जल्द ही हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed