फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four people saved from dangerous situation in mahoba up

अचानक खुला बांध का फाटक, चार चरवाहे पानी में फंसे, पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद बचाया गया

Wed, 18 Sep 2019 07:22 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Sep 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
four people saved from dangerous situation in mahoba up
बांध में फंसे चार लोगों को बचाया - फोटो : अमर उजाला
झांसी और महोबा जनपद की सरहद पर बने लहच्यूरा बांध के फाटक खोल दिए जाने से लिलवा गांव के टापू में बकरियां चरा रहे एक महिला समेत चार चरवाहे फंस गए थे। पांच घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद देर रात सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी को निकालने तक डीएम, एसपी, फायर बिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन


टापू के चारों तरफ पानी देख चरवाहे बुरी तरह घबरा गए थे। एक चरवाहे की मोबाइल की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ और पुलिस टीम ने गोताखोरों को बुला लिया। 
विज्ञापन


थाना महोबकंठ के ग्राम लिलवा निवासी श्रीपत पाल (40), लालाराम पाल (25), नरेंद्र (18) व कंचन साहू पत्नी बालकिशन साहू बांध से काफी दूर जंगल में बकरियां चरा रहे थे। मंगलवार को करीब शाम पांच बजे बांध के फाटक खोल दिए जाने से पानी तेज रफ्तार से बहने लगा। बांध के पानी के बहाव के चलते कई जगह जमीन कट गई। शाम को जंगल में बकरियां चराते समय पानी अचानक चारो तरफ भर गया। चरवाहे बीच टापू में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महोबकंठ पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस मौके पर पहुंचे और बांध के फाटक बंद कराए। जिससे टापू के पास पानी का बहाव कम होने पर गोताखोरों के जरिए टापू में फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed