फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four people including state secretary of Praspa Yuvjan Sabha died in accident

खुशियों में मातम: प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव समेत चार लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

Sat, 06 Nov 2021 11:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Nov 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Four people including state secretary of Praspa Yuvjan Sabha died in accident
शिवपाल सिंह यादव पहुंचे - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव शिवसागर यादव गोवर्धन पूजा के अवसर पर शुक्रवार भोर परिवार के साथ पैतृक घर जा रहे थे। मथुरा के पास अनियंत्रित बस ने कार में टक्कर मार दी, जिससे प्रदेश सचिव उनकी मां समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहुंच कर शोक जताया। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी शिवसागर यादव (23) प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव थे। जबकि पिता वेद प्रकाश गाजियाबाद में पुलिस विभाग में तैनात है।
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए शुक्रवार भोर पहर वह मां प्रेमलता, छोटा भाई निक्की, चचेरे भाई गौरव व गाजियाबाद निवासी मित्र आर्यन के साथ पैतृक गांव के लिए कार से निकले थे। मथुरा के समीप हाइवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बस डिवाइडर तोड़ते हुए कार पर चढ़ गई। घटना में कार सवार शिवसागर यादव, मां प्रेमलता, गौरव व आर्यन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि छोटा भाई निक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवारीजनों मे कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों की भीड़ दुखी परिवार के घर के बाहर एकत्र हो गई। परिजनों ने बताया कि गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए सुबह सभी लोग कार से निकले थे। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मथुरा के लिए निकल गए।


शुक्रवार देर रात तीन शव गांव पहुंचे। जबकि दोस्त आर्यन का शव गाजियाबाद ले जाया गया। शनिवार सुबह तीनों शवों का गांव के बाहर खेत में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed