फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four people including Praspa Yuvjan Sabha state secretary died in the accident, Shivpal expressed his condolences after reaching home

हादसे में प्रसपा युवजन सभा प्रदेश सचिव समेत चार लोगों की मौत, शिवपाल ने घर पहुंचकर जताई संवेदना

Sun, 07 Nov 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four people including Praspa Yuvjan Sabha state secretary died in the accident, Shivpal expressed his condolences after reaching home
बहबलपुर में तीन लोगों की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। गाजियाबाद से कार से इटावा आ रहे प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव, मां, चचेरा भाई व एक दोस्त की शुक्रवार को मथुरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मां, बेटे व चचेरे भाई के शव देर रात बहबलपुर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह खेत में तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं तीसरे युवक का शव गाजियाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना मंगलपुर के गांव बहबलपुर निवासी सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर वेदप्रकाश यादव परिवार के साथ गाजियाबाद के अईनयन क्लब सी 49 में रहते हैं। उनका बेटा शिवसागर सिंह यादव प्रसपा युवजन सभा का प्रदेश सचिव था। शिवसागर गुरुवार की रात इटावा में लेबर कॉलोनी निवासी बुआ सुखरानी व सिविल लाइन निवासी बहन शीलम यादव से दीपावली पर मिलने के लिए कार से आ रहा था।
विज्ञापन

उसके साथ मां प्रेमलता (50), भाई मोहनीश उर्फ निक्की (18), चचेरा भाई गौरव यादव (23) व गाजियाबाद निवासी मित्र आर्यन (25) भी था। मथुरा के थाना नौहझील के पास एक वॉल्वो बस ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार शिवसागर, मां प्रेमलता, चचेरे भाई गौरव व दोस्त आर्यन की मौत हो गई। वहीं वॉल्वो बस चालक पठान कोट पंजाब निवासी बलंवत की भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल मोहनीश उर्फ निक्की का आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मथुरा में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। आर्यन का शव उसके परिजन गाजियाबाद ले गए। वहीं बस चालक का शव पठानकोट पंजाब भेजा गया। सूचना पर पहुंचे परिजन शिवसागर, प्रेमलता व गौरव का शव लेकर शुक्रवार देर रात बहबलपुर गांव पहुंचे। शनिवार की सुबह गांव के बाहर खेत में तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताई संवेदना
बहबलपुर गांव में एक साथ मां, बेटा व चचेरे भाई के शव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। अनहोनी की खबर पाकर शनिवार सुबह प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बहबलपुर गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से कहा कि शिवसागर यादव उनकी पार्टी के लिए बहुत महत्व रखता था। वह लगातार अच्छा काम रहा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed