हमीरपुर: शीतलहर का कहर, ठंड से बालक व तीन वृद्धों की मौत, जनजीवन अस्त व्यस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 व 13 दिसंबर को बारिश व ओलावृष्टि के चलते जिले में ठंड का प्रकोप है। पिछले दो दिनों से तापमान 7 डिग्री के आसपास सिमट गया है। बुधवार रात धरमपुर गांव निवासी राजेंद्र अनुरागी का पुत्र समर (7) ठंड की चपेट में आ गया। रात में ही उसको उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। छात्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। इसके साथ ही ठंड का कहर वृद्धों को भी चपेट में ले रहा है।
बुधवार की रात कस्बे में तीन वृद्धों की मौत हो गई। जिसमें गजराज यादव (75), फूलमती (85) व सुखदेई सिंह (90) शामिल है। इन सभी की मौतों का कारण परिजन अत्यधिक सर्दी होना बता रहे हैं। फिलहाल ठंड से निजात नहीं मिली है।