{"_id":"69e9307229b90a79ad039e68","slug":"four-overbridges-will-be-built-on-kanpur-jhansi-highway-including-jolupur-in-jalaun-kanpur-news-c-220-1-ka21001-141625-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जालौन के जोलूपुर सहित कानपुर-झांसी हाईवे पर बनेंगे चार ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जालौन के जोलूपुर सहित कानपुर-झांसी हाईवे पर बनेंगे चार ओवरब्रिज
Thu, 23 Apr 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कानपुर-झांसी हाईवे पर जालौन के जोलूपुर सहित जिले के तीन स्थानों पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिलने के साथ करीब 100 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बाराजोड़ से झांसी की तरफ जाने वाले हाईवे पर आए दिन मार्ग दुर्घटना होने से लोगों की जान जाती है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोग कई बार नवीपुर सहित अन्य स्थानों पर ओवरब्रिज का निर्माण किए जाने की मांग करते रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इन स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित कर रखा है। यहां ओवरब्रिज बनने से यातायात सुगम होगा और जाम लगने की समस्या समाप्त होने के साथ मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
जैनपुर में औद्योगिक गतिविधि होने की वजह से काम के सिलसिले में नवीपुर व आसपास के क्षेत्र के लोग आते-जाते हैं। इसके अलावा जैनपुर में सब्जी मंडी होने की वजह से खरीदारी करने वाले भी पहुंचते हैं। यहां हाईवे को पार करने के दौरान कई बार लोग भारी वाहनों की चपेट में आकर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। वहीं पुखरायां व्यावसायिक तौर पर विशेष पहचान रखता है। इस मार्ग से जालौन, हमीरपुर के अलावा कानपुर की तरफ से आने वाले वाहन निकलते रहते हैं। इससे कई बार जाम की समस्या बनने के अलावा चौराहे पर हादसे हो चुके हैं। एनएचएआई ने इन स्थानों पर ओवरब्रिज बनाए जाने को लेकर शासन से पत्राचार किया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि कानपुर देहात के नवीपुर, पुखरायां के पटेल चौक व चौरा बकरा मंडी के पास करीब 30 मीटर चौड़ा ओवरब्रिज की निर्माण किया जाना है। इसके अलावा जालौन जिले के जोलूपुर में भी एक ओवरब्रिज के निर्माण की शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं, जिसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें प्रत्येक ओवरब्रिज में करीब 25-25 करोड़ रुपये खर्च किए होने की उम्मीद है।