{"_id":"5d5d7d558ebc3e6c543b5ab2","slug":"four-minister-made-from-kanpur-in-yogi-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश सरकार में पहली बार कानपुर से चार मंत्री, सभी अकबरपुर लोकसभा से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश सरकार में पहली बार कानपुर से चार मंत्री, सभी अकबरपुर लोकसभा से
Thu, 22 Aug 2019 01:26 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
योगी कैबिनेट का विस्तार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक के इतिहास में पहली बार प्रदेश सरकार में कानपुर के चार विधायक मंत्री हैं। प्रदेश की योगी सरकार ने कानपुर को तरजीह देते हुए बुधवार को तीन और विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी। इनमें कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, सिकंदरा विधायक अजीत पाल और घाटमपुर विधायक कमलरानी वरुण हैं। महाराजपुर विधायक सतीश महाना पहले से ही कैबिनेट मंत्री हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: मंत्री बनीं मल्लावां की बहू नीलिमा, जताई खुशी
विज्ञापन
मजे की बात यह है कि ये सभी मंत्री अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से आते हैं। योगी सरकार के नए मंत्री मंडल में महानगर लोकसभा से किसी जनप्रतिनिधि को जगह नहीं मिली है। कुछ समय पहले तक महानगर लोकसभा से सत्यदेव पचौरी मंत्री थे, उनके सांसद बन जाने के बाद मंत्री की यह सीट भी अकबरपुर में चली गई।
विज्ञापन
मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई कि अब महानगर लोकसभा से सरकार में अपनी बात रखने वाला कोई नहीं बचा है। कहा जा रहा है कि महानगर लोकसभा क्षेत्र से भी भाजपा में कुछ ऐसे नाम थे जिन्हें उम्मीद थी कि वे भी मंत्री बन सकते हैं। लेकिन उनकी दौड़ धूप का कोई असर नहीं हुआ। सपा सरकार में भी दो मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया और अरुणा कोरी भी अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से आते थे।
तीनों नए मंत्रियों का पहले भी सरकार से रहा नाता
बुधवार को भाजपा सरकार में बनाए गए तीनों मंत्रियों को नाता पहले भी प्रदेश की सरकार से रहा है। इसमें नीलिमा कटियार की मां प्रेमलता कटियार और अजीत पाल के पिता स्व. मथुरा पाल भी पूर्व में मंत्री रहे चुके हैं। कमलरानी वरुण बसपा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।