फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four members of the gang that cut transmission line wires arrested

Kanpur News: पारेषण लाइन के तार काटने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 03:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 19 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Four members of the gang that cut transmission line wires arrested
कानपुर देहात। अकबरपुर व गजनेर थाना क्षेत्र में मैनपुरी-बांदा के लिए बिछाई जा रही पॉवर ग्रिड (पारेषण) लाइन के तार काटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 10 क्विंटल तार के साथ कानपुर नगर के सचेंडी के रहने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तार, एक पिकअप वाहन समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह टीम के साथ पारेषण लाइन से चोरी हुए तार की बरामदगी व चोरों की धर पकड़ में लगे थे। गुरुवार सुबह पुलिस को जानकारी हुई कि कुछ लोग एक वाहन से चोरी का कुछ सामान बेचने के लिए जगजीवनपुर की ओर से जा रहे हैं। इस पर कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम ने घेराबंदी कर एक पिकअप रोका। पिकअप का चालक व पिकअप में बैठे तीन अन्य व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने टीम ने उन्हें जगजीवनपुर बंबा से 100 मीटर पहले पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े लोगों ने अपना नाम ओमप्रकाश उर्फ घंटी, पंकज सिंह निवासी ग्राम रेउरी भीमसेन, थाना सचेंडी कानपुर नगर, श्याम सिंह उर्फ चुम्मी निवासी गज्जापुरवा थाना सचेंडी कानपुर नगर, दीपू सचान निवासी वार्ड नंबर- 9 आलमपुर बाईपास कस्बा व थाना कालपी जिला जालौन बताया। तलाशी के दौरान पिकअप से 10 क्विंटल विद्युत हाई टेंशन तार व पीली प्लास्टिक की बोरी में तार काटने के उपकरण, सबमर्सिबल मोटर, तार बिक्री के 12400 रुपये, तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक पिछले कुछ दिनों से जिले के अलग अलग स्थानों से गुजरी पारेषण लाइन (निर्माणाधीन ) से तार काटकर चोरी कर रहे थे। चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनके गिरोह के सरगना व तार की खरीद फरोख्त करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

----
पकड़े चोरों पर दर्ज हैं कई मुकदमें
पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश उर्फ घंटी पर रायबरेली में तीन, कानपुर देहात में नौ मुकदमें दर्ज हैं। जबकि श्याम सिंह उर्फ चुम्मी कानपुर देहात में 11 मुकदमे दर्ज हैं। पंकज पर नौ व दीपू सचान पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। यह लोग गिरोह बनाकर तार चोरी समेत अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके गिरोह का सरगना विजय है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जगजीवनपुर व मनेथू में तार चोरी की दर्ज हुई थी रिपोर्ट
अकबरपुर कोतवाली में एसईयूपीपीटीसीएल कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक नीरज कुमार चंदेल ने 16 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उनकी कंपनी द्वारा मैनपुरी-बांदा लाइन बिछाने का काम कर रही है। जगजीवनपुर के पास टॉवर संख्या 61बी/10-62/0 के बीच 900 मीटर तार चोर काटकर चोरी कर ले गए। इसी तरह गजनेर थाने में सहायक प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि मनेथू गांव के पास टॉवर संख्या 71ए/2- 71ए /3 के बीच 900 मीटर तार व अन्य उपकरण चोरी हो गए थे। दोनों ही मामले में एसपी ने खुलासे के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed