फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four including two real brothers drowned while bathing in river Ganga in Kanpur

कानपुर: गंगा में डूबे सात लोग, दो सगे भाइयों समेत चार ने गंवाई जान, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 06 May 2022 09:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 May 2022 09:51 PM IST
सार

कैंट क्षेत्र के पुराना गंगा पुल के नीचे शुक्रवार को नहाने गए दो सगे भाइयों के समेत चार किशोरों की मौत हो गई। अन्य तीन को गोताखोरों ने बचा लिया। वहीं, गोताखोरों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद चारों के शवों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Four including two real brothers drowned while bathing in river Ganga in Kanpur
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में  कैंट क्षेत्र के पुराना गंगा पुल के नीचे शुक्रवार दोपहर नहाने गए दो सगे भाइयों समेत सात किशोर गंगा में डूब गए। इनमें दो भाइयों समेत चार की मौत हो गई, जबकि तीन किशोरों को गोताखोरों ने बचा लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने चारों के शव को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

इधर चार किशोरों के डूबने की खबर सुनकर मौकेपर पहुंची एसएचओ कैंट ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार चकेरी के श्यामनगर न्योरा निवासी मोहम्मद अकील के बेटे आकिब (16) और अयाज (14) दोपहर जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मोहल्ले के रहने वाले अर्सलान (15), रेहान (15), मोबिद, हम्जा व जैद के साथ घर से निकले थे। इस बीच अचानक उनका प्लान बदल गया।
विज्ञापन

इसके बाद सातों ई रिक्शा में बैठकर गंगा नहाने के लिए पुराना गंगा पुल के पास पहुंचे। वहां गंगा की बीच धारा में नहाने लगे। तभी अचानक आकिब, अयाज और अर्सलान का  पैर फिसल गया और तीनों पुल की कोठी में डूबने लगे। तीनों को डूबता देख चारों जब उन्हें बचाने पहुंचे, तो वह भी डूबने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों की आवाज सुनकर वहां मौजूद स्थानीय गोताखोर अकिल और सकील  उनको बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दिए। इस दौरान गोताखोरों ने मोबिद,  हम्जा  और जैद को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन आकिब, अयाज, अर्सलान व रेहान को नहीं बचा सके।

उन्नाव के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे
सात किशोरों के डूबने की खबर सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव विजेता, एएसपी शशि शेखर सिंह, नायब तहसीलदार मंजुला सिंह, इंस्पेक्टर गंगाघाट राकेश कुमार गुप्ता व इंस्पेक्टर कैंट अर्चना सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंचे। जहां छानबीन में पता चला कि घटना स्थल कैंट थाना क्षेत्र का है। इसके बाद इंस्पेक्टर कैंट ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
गंगा में डूबने से बच्चों की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे सभी बच्चों के परिजनों में दो के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हालांकि थाना प्रभारी ने उन्हें प्रक्रिया के साथ शव देने की बात कही।

डूबते ही दो साथी हुए फरार, एक से हुई पूछताछ
चार साथियों के डूबते ही मोबिद और हम्जा मौके से फरार हो गए, जबकि जैद वहीं पर रूका रहा। पुलिस फोर्स जब मौकेपर पहुंची, तो जैद ने उन्हें पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed