फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four General Secretary, two candidates will compete for the post of president in BND college kanpur

महामंत्री के चार, अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवाराें में हाेगी टक्कर

Wed, 31 Aug 2016 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 31 Aug 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
four General Secretary, two candidates will compete for the post of president in BND college kanpur
अध्यक्ष पद की पहली म‌ह‌िला प्रत्याशी साेनम दीक्ष‌ित काे माला पहनाती समर्थक
 ब्रह्मानंद डिग्री (बीएनडी) कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव से शिवांग द्विवेदी और सार्थक दुबे ने बुधवार को अपना नाम वापस ले लिया है। दोनों ने महामंत्री पद के लिए नामांकन कराया था। अब चुनाव मैदान में महामंत्री पद के चार और अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

बीएनडी का छात्रसंघ चुनाव चार सितंबर को कराया जाएगा। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) के 4000 से ज्यादा स्टूडेेंट वोट डालेंगे। प्रिंसिपल डॉ. विवेक द्विवेदी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव शांति पूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे। इसकी सूचना जिला और पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

नजरबंद करने की शिकायत, जांच होगी
एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर के स्टूडेंट सिद्धार्थ शुक्ला ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके कटियार से शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार के समर्थकों ने उन्हें नजरबंद कर लिया और नामांकन के बाद छोड़ा। इस कारण अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं करा सके। अब यह मामला ग्रीवांश कमेटी को दिया गया है। कमेटी मामले की जांच करेगी, फिर अंतिम फैसला लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं चुनावी मैदान में
अध्यक्ष
अभिषेक यादव (बउवा), एमकॉम फाइनल ईयर
सोनम दीक्षित, एलएलबी फोर्थ सेमेस्टर
महामंत्री
आयुष पाठक, बीएससी फर्स्ट ईयर
हर्ष वर्धन गुप्ता, बीकॉम सेकेंड ईयर
अनुज श्रीवास्तव, एमकॉम फर्स्ट ईयर
आकाश जायसवाल, एलएलबी सेकेेंड ईयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed