फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four EROs warned for tardy verification of duplicate voters

Kanpur News: डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन सुस्त होने पर चार ईआरओ को चेतावनी

Wed, 03 Dec 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four EROs warned for tardy verification of duplicate voters
कानपुर देहात। पंचायत मतदाता सूची में एआई से चिह्नित किए गए डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन बेहद सुस्त गति से हो रहा है। हालात ये हैं कि दो लाख 257 डुप्लीकेट मतदाताओं में से 80102 का सत्यापन हो सका है। अमर उजाला ने मंगलवार को मुद्दा उठाया। सत्यापन की खराब स्थिति पर चार ईआरओ को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण चल रहा है। एआई से डुप्लीकेट मिले करीब दो लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन सुस्त है। इसकी वजह मतदाताओं द्वारा आधार नंबर देने से बचना है। वहीं मृतकोें के नाम भी डुप्लीकेट मतदाता सूची में जुड़े हैं। हालांकि मृतकों के नाम बीएलओ एप पर खारिज कर चुके हैं। इधर नामों के दोहराव की स्थिति में सत्यापन जरूरी है। अब तक करीब 40 फीसदी डुप्लीकेट मतदाताओं का ही सत्यापन हो सका है।
विज्ञापन

इस आधार पर सत्यापित मतदाताओं की संख्या 80102 है। सूची सत्यापन के बाद मिली स्थिति के अनुसार 10 दिसंबर तक नामों को कंप्यूटरीकृत करना है। पंचायत मतदाता सूची अनंतिम प्रकाशन से पहले ही सत्यापन पूरा किया जाना है। 23 दिसंबर को पंचायत मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन होना है। पहले अनंतिम प्रकाशन की तिथि 5 दिसंबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने सुस्त सत्यापन का मुद्दा मंगलवार को उठाया है। इधर समीक्षा में सामने आया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से लगातार चार पत्र जारी किए जाने के बाद भी अकबरपुर, डेरापुर, सिकंदरा व रसूलाबाद सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में तेजी नहीं ला पा रहे हैं। डीएम की नाराजगी पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एडीएम प्रशासन) ने इन चारों ईआरओ को चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि डुप्लीकेट मतदाताओं का तत्काल सत्यापन (मतदाता के नाम के आगे आधार नंबर के अंतिम चार अंक अंकित करन है) कराना सुनिश्चत करें।
..................
वर्जन........
डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की प्रगति खराब होने पर अकबरपुर, डेरापुर, सिकंदरा व रसूलाबाद के ईआरओ को चेतावनी जारी की गई है। 10 दिसंबर तक सत्यापन पूरा कर फीडिंग कराने का लक्ष्य है। - अमित कुमार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एडीएम प्रशासन)
.................
फोटो-11 अकबरपुर में नमस्ते चौराहा पर शिविर लगाकर गणना प्रपत्र भरवातीं एसडीएम अकबरपुर, तहसीलदार, ईओ व बीएलओ। संवाद
नमस्ते चौराहा पर शिविर लगाकर भरवाए गणना प्रपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में जल्द से जल्द गणना प्रपत्र भरकर डिजिटाइजेशन करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। अकबरपुर में मंगलवार को नमस्ते चौराहा पर एसडीएम सदर नीलिमा यादव की उपस्थिति में शिविर लगाकर गणना प्रपत्र भरवाए गए।

एसडीएम ने बताया कि शिविर लगाकर बीएलओ को गणना प्रपत्र भरने में आ रही दिक्कतों को दूर किया। शिविर लगाने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गणना प्रपत्र भरकर जमा कराए। मौके पर ही गणना प्रपत्रों को डिजटाइज करा लिया गया। इस दौरान तहसीलदार पवन कुमार, ईओ आशीष कुमार, सभासद प्रतिनिधि बबलू भारती, लेखपाल अभिषेक गुप्ता, बीएलओ आदि मौजूद रहे।
इधर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत एसडीएम सिकंदरा श्याम शुक्ला ने ब्लाक में कर्मियों द्वारा की जा रही एसआईआर संबंधित प्रगति देखी। उन्होंने हवासपुर, धर्मपुर व पल्हनापुर बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ से कहा कि हर मतदाता से संपर्क कर एसआईआर फार्म भरवाएं। यहां बीडीओ संदलपुर आशुतोष शुक्ला भी रहे।

.....................................
रसूलाबाद में 74 फीसदी गणना प्रपत्र डिजटाइज
रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति 74 फीसदी हो गई है। अब बचे गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तीन दिन में पूरा करने का लक्ष्य है। एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि 2 लाख 35 हजार गणना प्रपत्र डिजटाइज हो गए हैं। तीन दिन में काम पूरा करने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। तहसीलदार संतोष कुमार ने बताया कि रसूलाबाद विधानसभा में गणना प्रपत्रों के डिजटाइजेशन का कार्य तेजी से हो रहा है। अब तक 74 फीसदी गणना प्रपत्र ऐप पर अपलोड किए जा चुके हैं। शेष गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तीन दिन में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बीएलओ बूथों पर बेहतर काम कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed