{"_id":"5b9e6249867a557ec86ba142","slug":"four-deaths-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहरः उन्नाव में महिला समेत चार की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहरः उन्नाव में महिला समेत चार की मौत, मचा हड़कंप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Sep 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में हसनगंज तहसील के कायमपुर निबरवाना गांव में वायरल बुखार की चपेट में आने से 12 घंटे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में आने से निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे हैं।
हसनगंज तहसील के कायमपुर निबरवाना में बुखार की चपेट में आने से मुन्नी लाल पाल (60) पुत्र बैजू पाल की शनिवार शाम मौत हो गई थी। जबकि पड़ोसी तेगबहादुर सिंह (50) की शनिवार रात बुखार से तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में तेगबहादुर ने दम तोड़ दिया। शनिवार रात ही शांती पाल (45) की भी बुखार की से मौत हो गई। वहीं रविवार सुबह रामकुमार कुरील (55) ने दम तोड़ दिया। गांव में 12 घंटे में चार मौतों से हड़कंप मचा है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में 12 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। बताया कि स्वास्थ्य विभाग को कई दिन पूर्व सूचना दी गई थी लेकिन कोई भी चिकित्सक गांव नहीं पहुंचा। सीएचसी अधीक्षक डा. नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान ने सूचना दी है। सोमवार को गांव मेडिकल टीम भेजी जाएगी।