फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four children became a burden in just one and a half months, Priyanka and brother-in-law in custody

कैसे कातिल हो गई मां: डेढ़ माह में ही भार बने चार बच्चे, प्रियंका-देवर हिरासत में…घंटों चली पूछताछ, कही ये बात

Fri, 28 Jun 2024 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jun 2024 03:40 PM IST
सार

Auraiya News: सूत्रों की मानें, तो प्रियंका को आशीष लगातार बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए कह रहा था। इसी के तहत साजिश रच कर यह घटना अंजाम दी गई। इस सब के बीच देवर से प्रेम प्रसंग की बात भी खुल गई है। जिसे परिजन अभी तक छिपाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
Four children became a burden in just one and a half months, Priyanka and brother-in-law in custody
मां ने तीन बच्चों को डुबोकर मारा - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में मां ने मासूम मंगल को नदी में फेंका। इसके बाद आदित्य व माधव को फेंका। इसके बाद सोनू को फेंका, वह किसी तरह नदी के किनारे लग गया और निकलकर भाग निकला। उसी ने पूरी घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आशीष को भी हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

दो साल पहले पति की मौत के बाद ससुरालीजनों से भी प्रियंका की कहासुनी हो गई। इस पर प्रियंका औरैया के मोहल्ला बनारसीदास में पानी की टंकी के पास अपने चचेरे देवर आशीष व सास राधा के साथ अपने चारों बच्चों को साथ लेकर रहने लगी। सूत्रों की माने तो प्रियंका की देवर आशीष से नजदीकी कुछ ज्यादा ही हो गई थी।

विज्ञापन

आशीष कोई काम नहीं करता था। हालांकि बीच-बीच में वह सैलून का काम करता था, लेकिन उसकी इतनी आमदनी नहीं थी कि वह प्रियंका के साथ-साथ उसके चारों बच्चों की परवरिश कर पाता। वहीं सास राधा घरों में काम करके कुछ आमदनी कर लेती थी। इसी से महीने का राशन व कमरे का किराया निकलता था।

प्रियंका के फैसले को लेकर साजिश का आशंका
सूत्रों की मानें, तो इसको लेकर आए दिन प्रियंका और आशीष में बहस भी होती थी। आशीष बच्चों को लेकर हाथ खड़े कर रहा था। ऐसे में दोनों के साथ रहने में आड़े आ रहे बच्चों को हटाया जाना अब उन्हें जरूरी लगने लगा था। गुरुवार तड़के प्रियंका बच्चों को ननिहाल ले जाने कहकर साथ लेकर अकेले घर से निकली। उसके इसी फैसले को लेकर साजिश का आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

देवर बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए कह रहा था
बच्चों को कहां पता था कि उन्हें मारने की योजना पहले ही बन चुकी थी। सूत्रों की मानें, तो प्रियंका को आशीष लगातार बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए कह रहा था। इसी के तहत साजिश रच कर यह घटना अंजाम दी गई। इस सब के बीच देवर से प्रेम प्रसंग की बात भी खुल गई है। जिसे परिजन अभी तक छिपाने की कोशिश कर रहे थे।

बच्चों के चाचा ने दर्ज कराया मुकदमा
तीन बच्चों की हत्या व चौथे बच्चे को जान से मारने के प्रयास में पुलिस ने आरोपी मां प्रियंका समेत उसके साथ रह रहे चचेरे देवर आशीष सविता के खिलाफ देर शाम सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। पूरे मामले में मासूम बच्चों के चाचा इटावा जनपद के थाना बसरेहर गांव लुहिया निवासी मनीष की ओर से तहरीर दी गई।

एसपी ने देर शाम तक पूरे मामले को पहुंचा दिया मुकाम तक
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि प्रियंका समेत उसके साथ रह रहे चचेरे देवर आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रियंका ने जहां घटना को कारित किया है। वहीं आशीष षड़यंत्र में शामिल है। परिजनों से हुई पूछताछ में सामने आया है कि एक माह से लगातार चचेरे देवर व प्रियंका के बीच विवाद हो रहा था। आशीष कुछ खास कमाता नहीं था।

प्रियंका ने परिजन को फोन कर दी थी चेतावनी
ऐसे में वह बच्चों को मायके में छोड़ आने के लिए प्रियंका से कहता था। वहीं मार देने के लिए भी कहता था। प्रियंका ने इसे लेकर परिजनों को भी बताया था। गुरुवार सुबह भी प्रियंका ने परिजन को फोन करते हुए स्वयं व बच्चों को खत्म कर देने की चेतावनी दी थी।

प्रियंका व आशीष हिरासत में हैं
बच्चों के चाचा मनीष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। शव के पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं। संभवता डूबने से बच्चों की मौत हो जाने की बात सामने आएगी। जहां तक प्रियंका के द्वारा कुछ खिलाए जाने की बात है। यह भी स्पष्ट हो जाएगी। प्रियंका व आशीष हिरासत में है। दोनों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed