{"_id":"612d07028ebc3e48384cdfd5","slug":"four-arrested-for-robbing-the-bus-in-auraiya-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बस में लूटपाट करने में चार गिरफ्तार, 38 हजार रुपये, कार व असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बस में लूटपाट करने में चार गिरफ्तार, 38 हजार रुपये, कार व असलहा बरामद
Mon, 30 Aug 2021 09:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Aug 2021 09:58 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए 38 हजार रुपये, सफारी कार, बैग, चार मोबाइल फोन, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात असलहाधारी कार सवारों के लग्जरी बस में लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त कार, नगदी, मोबाइल व असलहा बरामद हुए हैं।
शनिवार देर रात कार सवार असलहाधारियों ने मौदहा से भिवाड़ी जा रही प्राइवेट बस को रोककर चालक, परिचालक के साथ मारपीट कर नगदी, मोबाइल व एक सवारी का फोन लूट लिया था। बस चालक विशाल की ओर से सदर कोतवाली में सागर भदौरिया उर्फ लाली, मनीष कटियार व एक अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया गया था।
रविवार शाम कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सोमवार को घटना का खुलासा किया गया। कोतवाली औरैया में एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि दरोगा सुधीर भारद्वाज, प्रशांत सिंह की टीम ने भेंटाकलां वैशबारा थाना लालगंज जिला रायबरेली निवासी युवती सागर भदौरिया उर्फ लाली, खालागांव पोस्ट हथूमा थाना डेरापुर कानपुर देहात निवासी मनीष कटियार, कानपुर देहात के सनिहापुर ब्राह्मन थाना डेरापुर निवासी राहुल यादव व कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के गांव परौंख निवासी राजकुमार दोहरे को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए 38 हजार रुपये, सफारी कार, बैग, चार मोबाइल फोन, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
लाली पर पहले से दर्ज है रंगदारी का मुकदमा
बस में लूट की आरोपी सागर भदौरिया उर्फ लाली के खिलाफ आठ अगस्त 2019 को सदर कोतवाली में गोपाल गुप्ता निवासी एसपी आवास कालोनी ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था।