फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four arrested for robbing the bus in auraiya up

औरैया: बस में लूटपाट करने में चार गिरफ्तार, 38 हजार रुपये, कार व असलहा बरामद

Mon, 30 Aug 2021 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Aug 2021 09:58 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए 38 हजार रुपये, सफारी कार, बैग, चार मोबाइल फोन, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। 
 

विज्ञापन
Four arrested for robbing the bus in auraiya up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात असलहाधारी कार सवारों के लग्जरी बस में लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त कार, नगदी, मोबाइल व असलहा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


शनिवार देर रात कार सवार असलहाधारियों ने मौदहा से भिवाड़ी जा रही प्राइवेट बस को रोककर चालक, परिचालक के साथ मारपीट कर नगदी, मोबाइल व एक सवारी का फोन लूट लिया था। बस चालक विशाल की ओर से सदर कोतवाली में सागर भदौरिया उर्फ लाली, मनीष कटियार व एक अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


रविवार शाम कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सोमवार को घटना का खुलासा किया गया। कोतवाली औरैया में एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि दरोगा सुधीर भारद्वाज, प्रशांत सिंह की टीम ने भेंटाकलां वैशबारा थाना लालगंज जिला रायबरेली निवासी युवती सागर भदौरिया उर्फ लाली, खालागांव पोस्ट हथूमा थाना डेरापुर कानपुर देहात निवासी मनीष कटियार, कानपुर देहात के सनिहापुर ब्राह्मन थाना डेरापुर निवासी राहुल यादव व कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के गांव परौंख निवासी राजकुमार दोहरे को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए 38 हजार रुपये, सफारी कार, बैग, चार मोबाइल फोन, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाली पर पहले से दर्ज है रंगदारी का मुकदमा
बस में लूट की आरोपी सागर भदौरिया उर्फ लाली के खिलाफ आठ अगस्त 2019 को सदर कोतवाली में गोपाल गुप्ता निवासी एसपी आवास कालोनी ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed