फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Foundation excavation started for Prerna Haat

प्रेरणा हाट के लिए नींव की खोदाई शुरू

Sun, 29 Aug 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Foundation excavation started for Prerna Haat
पुखरायां। विकास खंड मलासा के डीघ गांव में प्रेरणा हाट निर्माण के लिए चिह्नित जगह पर शनिवार को एसडीएम ने जेसीबी मशीन से समतलीकरण शुरू कराया। इसके बाद नींव खुदवाई गई। मौके पर मौजूद कब्जेदारों को दो दिन में कब्जा हटाने की मोेहलत दी है। सोमवार दोपहर दो बजे से भवन ढहाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीघ गांव में ग्राम समाज की जमीन पर सीडीओ सौम्या पांडेय ने प्रेरणा हाट का निर्माण कराने के लिए भूमि चिह्नित की थी। इस दौरान प्रधान प्रीती देवी के पति रणधीर सिंह ने एसडीएम से कब्जेदारों की ओर से कार्य में बाधा डाले जाने की शिकायत की थी। शनिवार को एसडीएम दीपाली भार्गव ने पुलिस बल, बीडीओ सच्चिदानंद, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व कर्मचारियों के साथ पहुंच कर जेसीबी मशीन से कब्जे हटवाए।
विज्ञापन

इसके बाद भूमि का समतलीकरण कराकर नींव खुदवाना शुरू कराया। इस दौरान चिह्नित भूमि बने एक भवन के स्वामी को सोमवार तक कब्जा हटाने की चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि हाईवे किनारे गांवों में सरकारी जमीन खाली पड़ी है। जब इसकी जरूरत होती है तो अधिकारी इस पर कब्जे की बात बताते हैं। डीघ में प्रेरणा हाट के लिए जगह पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान से गांव में अन्य जगहों पर हुए कब्जों की जानकारी ली गई है। इसके लिए लेखपाल से रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। सोसाइटी के सामने, खेल मैदान सहित अन्य कब्जों को भी चिह्नित कराया गया है। इनको हटाने के लिए दो दिन का समय सभी कब्जेदारों को दिया गया है। सोमवार की दोपहर दो बजे से सभी कब्जों को गिरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed