फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   forty seven thousand children of Kanpur have lack of nutrition in the body

कानपुर में 47 हजार बच्चों के शरीर में है ये बड़ी कमी, यूनिसेफ की हेल्थ रिपोर्ट में सामने आए तथ्य

Fri, 07 Sep 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Sep 2018 01:11 PM IST
सार

- यूनिसेफ की न्यूट्रीशन स्पेशलिस्ट ने पांच वर्ष तक के बच्चों का पेश किया आंकड़ा
- विश्वविद्यालय में हुई न्यूट्रीशन एंड हेल्थ विषय पर कार्यशाला

विज्ञापन
forty seven thousand children of Kanpur have lack of nutrition in the body
डेमो पिक

विस्तार

अापको जानकर हैरानी होगी कि यूपी के कानपुर शहर में लगभग 47116 बच्चों के शरीर न्यूट्रीशन की कमी है। यही नहीं इन बच्चों वजन उनकी उम्र की अपेक्षा कम है। यह तथ्य यूनिसेफ उत्तर प्रदेश की न्यूट्रीशन स्पेशलिस्ट डॉ. रिचा सिंह की सर्वे रिपोर्ट में सामने आए हैं। 
विज्ञापन


छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के समाज कार्य विभाग में केजीएमयू और यूनिसेफ उत्तर प्रदेश की ओर से न्यूट्रीशन एंड हेल्थ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता यूनिसेफ उत्तर प्रदेश की न्यूट्रीशन स्पेशलिस्ट डॉ. रिचा सिंह रहीं। उन्होंने बताया कि कानपुर शहर में पांच साल की आयु तक के 47116 बच्चों का वजन उनकी उम्र की अपेक्षा कम है।
विज्ञापन

 

forty seven thousand children of Kanpur have lack of nutrition in the body
डेमो पिक
अक्तूबर 2017 तक इनकी संख्या 61277 थी। डॉ. रिचा ने कानपुर नगर के कुपोषित गांवों का भी आंकड़ा पेश किया। बताया कि नगर के 39 गांव अभी भी कुपोषित हैं। डॉ. रिचा ने कहा कि इसे दूर करने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान का ध्यान रखना पड़ेगा। बताया कि जन्म के बाद कम से कम एक हजार दिन तक बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

डॉ. रिचा ने बताया कि सर्वे के अनुसार यूपी में 20 प्रतिशत बच्चे कम वजन के साथ जन्म लेते हैं और 0-5 वर्ष के 38 प्रतिशत बच्चों का वजन उनकी उम्र की अपेक्षा कम होता है। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बेटियों को खानपान का विशेष ख्याल रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed