{"_id":"5bbc7bba867a55281a4ceae9","slug":"former-vc-of-kanpur-university-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने अस्पताल में तोड़ा दम, 21 दिन पहले खाया था जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने अस्पताल में तोड़ा दम, 21 दिन पहले खाया था जहरीला पदार्थ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
डॉ सर्वज्ञ सिंह कटियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में चल रहे कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सर्वज्ञ सिंह कटियार (86) का सोमवार रात 10:30 बजे रीजेंसी अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि डॉ. कटियार ने 18 सितंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में जहर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से शरीर के कई अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
डॉ सर्वज्ञ सिंह कटियार
सोमवार रात डॉ. कटियार की मौत के बाद जब मंगलवार सुबह अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी तो पूरा मामला सामने आया। डॉ. कटियार की मौत की सूचना फैलते ही समूचे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कानपुर विश्वविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। पोस्टमार्टम के बाद आज शाम करीब 5 बजे उनकी अंत्येष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर विवि में शोक सभा का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए वर्ष 2009 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने प्रो. सर्वज्ञ सिंह कटियार को पद्म भूषण से सम्मानित किया था। डॉ. कटियार 1994 से लेकर 2007 तक कुलपति रहे। उन्हें वर्ष 2003 में पद्मश्री मिला था। इसके अलावा उन्हें विज्ञान गौरव पुरस्कार भी मिल चुका है।