फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former President Ramnath Kovind will hesitate to attend nephew's wedding on 4th

Kanpur News: भतीजे की शादी में 4 को झींझक आएंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Former President Ramnath Kovind will hesitate to attend nephew's wedding on 4th
झींझक। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के झींझक आने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू की है। शुक्रवार को एसडीएम व सीओ डेरापुर हेलीपैड स्थल व रूट व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंगलपुर थाना पुलिस को भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बड़े भाई प्यारेलाल झींझक के वार्ड 8 ओमनगर में रहते हैं। उनके बेटे दीपक की शादी 4 दिसंबर को औरैया जिले के चपटा मुरादगंज (हाल पता गली नंबर 1 एकता नगर मलोट पंजाब) निवासी पल्लवी पुत्री सुरेंद्र कुमार के साथ होना है। भतीजे की शादी में आने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यक्रम तय हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति अपने बड़े भाई प्यारेलाल व भाभी विद्यावती के घर जाएंगे। उनके आने का प्रोटोकाल जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। झींझक के जूनियर स्कूल मैदान में हेलीपैड तैयार होना है। शुक्रवार को एसडीएम डेरापुर शालनी उत्तम, सीओ डेरापुर शिव ठाकुर, ईओ जेपी मौर्या ने निरीक्षण किया इसके बाद सभी अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति के रूट का निरीक्षण किया। सीएचसी का भी निरीक्षण किया तथा पूर्व राष्ट्रपति के भाई व भाभी के घर जाकर विवाह कार्यक्रम की जानकारी ली। सेफ हाउस बनाने के लिए नहर कोठी का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षक मंगलपुर जनार्दन प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी झींझक दिनेश कुमार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed