{"_id":"69c8453d27919bc43c0f60a5","slug":"former-president-ram-nath-kovind-arrives-at-csa-emphasizes-youth-generations-focus-on-innovation-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1471016-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसए पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले, युवा पीढ़ी का नवाचार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसए पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले, युवा पीढ़ी का नवाचार पर जोर
विज्ञापन
खाद्य पदार्थ की जानकारी लेते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
- फोटो : संवाद
कानपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि देश का युवा कुछ नया करने में विश्वास रखता है। इस पीढ़ी का पूरा जोर नवाचार पर है। उनकी नया जानने और करने की ललक से देश उन्नति कर रहा है। यह बातें उन्होंने चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित कॉन्क्लेव में कहीं। समारोह में दूसरे दिए शामिल हुए पूर्व राष्ट्रपति का कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवा चाहे किसी के भी घर के हों उन्हें आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।
उन्होंने स्टार्टअप और स्थानीय उद्योगों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक जिला, एक उत्पाद योजना की सफलता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएसए विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी युवाओं को रोजगार के अवसर और उद्यमिता की शुरुआत करने का प्रदान करती है।
प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाएं लगातार युवाओं को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं। उन्होंने अपील कहते हुए कहा कि हर क्षेत्र में ऐसी प्रदर्शनी आयोजित की जाए जिससे युवा तरक्की की राह पा सकें। उन्होंने प्रदर्शनी भ्रमण के दौरान पेड़े खरीदे और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी, डॉ. कौशल कुमार और डॉ. वीके त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
स्टाॅलों पर प्रदर्शित किए गए विभिन्न उत्पाद
कॉनक्लेव में कृषि उत्पादों, तेल पिराई, आटा-चावल पिसाई चक्की, खेतों में स्प्रे करने वाले ड्रोन और पहियों में चलने वाले खान-पान के स्टॉल लगाए गए। शहर के मिन्हाज अहमद ने मिल्क बॉयलर प्रदर्शित किया, जिसमें 10 मिनट में 90 लीटर दूध उबाला जा सकता है। दिल्ली से आए शोभित ने कोल्ड प्रेस ऑयल मशीन का प्रदर्शन किया, जिसमें तिल, मूंगफली और सरसों से एक घंटे में छह से सात लीटर तेल निकाला जा सकता है।