{"_id":"5d9d8a1f8ebc3e93bd109f5d","slug":"former-mp-ram-vilas-vedanti-big-statement-on-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंस की तरह सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला, राम मंदिर निर्माण के पक्ष में 80 फीसदी मुस्लिम- वेदांती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंस की तरह सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला, राम मंदिर निर्माण के पक्ष में 80 फीसदी मुस्लिम- वेदांती
Wed, 09 Oct 2019 04:22 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Oct 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद रामविलास वेदांती
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने कई बड़े बयान दिए। जिससे सियासी घमासान मचना तय है। राम मंदिर मुद्दे पर रामविलास वेदांती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजों के हाथ में रिपोर्ट पहुंच चुकी है। सुप्रीम कोर्ट 17 नवम्बर से पहले राम मंदिर पर फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
हिंदू सुप्रीम कोर्ट में आस्था रखते हैं। सुप्रीम कोर्ट की तुलना हंस से करते हुए रामविलास वेदांती ने कहा कि जैसे हंस चुनकर निर्णय करता है उसी तरह सुप्रीम कोर्ट दूध का दूध करके फैसला सुनाने वाला है।
विज्ञापन
देश के 80 प्रतिशत मुस्लिम राम मंदिर बनाए जाने के पक्ष में हैं। कई मुस्लिम अयोध्या ईंट-पत्थर लेकर गए थे, मैंने उनसे बोला था सुप्रीम कोर्ट का इंतजार करिए। इटावा में श्रीराम की मूर्ति की स्थापना हो रही है इसके बाद अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की भी स्थापना होगी। वह आगे बोले कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।
विज्ञापन