{"_id":"627402268787b127f92bae66","slug":"former-mla-nephew-molested-student-attempted-kidnapping","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पूर्व विधायक के भतीजे ने छात्रा को छेड़ा, अपहरण का प्रयास, अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पूर्व विधायक के भतीजे ने छात्रा को छेड़ा, अपहरण का प्रयास, अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Thu, 05 May 2022 10:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में रेलबाजार के फेथफुलगंज निवासी हाईस्कूल की छात्रा से पूर्व विधायक के भतीजे व उसके साथियों ने छेड़छाड़ की। अपहरण का प्रयास किया। उसके घर में घुस कर मारपीट की। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। लोगों ने आरोपियों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हरकत में आई पुलिस ने भतीजे समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। छात्रा का आरोप है कि पूर्व विधायक के भतीजे नूर आलम ने अपने साथियों (फिरोज व अन्य) संग मिल कुछ दिनों पहले उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अपनी कार से अपहरण का प्रयास किया। किसी तरह बच कर घर पहुंची। एक मई को आरोपी ने साथियों संग मिल कर घर पर धावा बोल दिया। पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने पर दो आरोपियों पर घर में घुसने, मारपीट, हत्या की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।

वहीं, गुरुवार को छात्रा ने पुलिस पर पूर्व विधायक के दबाव में आकर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास करने की धाराएं न लगाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। छात्रा ने पूर्व विधायक पर थाने से सिपाहियों से भी अभद्रता का आरोप लगाया है।
छात्रा की तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा के बयान और तथ्यों के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। - प्रमोद कुमार, डीसीपी ईस्ट