फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Former Deputy CM Dinesh Verma targeted the opposition in Chitrakoot, said - the opposition has only unrestrain

Chitrakoot: पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश वर्मा ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष के पास केवल अनर्गल प्रलाप

Sat, 30 Jul 2022 08:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Jul 2022 08:27 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग शिविर का शनिवार को दूसरा दिन था। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश वर्मा ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Former Deputy CM Dinesh Verma targeted the opposition in Chitrakoot, said - the opposition has only unrestrain
पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में चल रहे भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करने आए पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा भारत माता की जय यानी राष्ट्र प्रेम सर्वोपरि है। विपक्ष के पास कोई रीति-नीति नहीं है, कोई सिद्धांत नहीं है, उनके पास अनर्गल प्रलाप है। अनैतिक गठबंधन का प्रतिफल चुनाव में आपने देखा होगा। चुनाव हारते ही सब अलग हो गए। बेमेल गठबंधन की राजनीति उत्तर प्रदेश के धरातल पर नहीं है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सामाजिक चिंतन, राष्ट्र चिंतन का है। प्रशिक्षण पथ प्रदर्शन होता है। आजादी के बाद एक ही प्रकार की व्यवस्था थी। भारतीय जनता पार्टी ने उसे बदला। लीडर ग्रुप इसलिए प्रशिक्षित किया जाता है ताकि वह निचले स्तर तक के लोगों को बीजेपी की रीति-नीति, सिद्धांतों को समझा सकें। 
विज्ञापन

वहीं प्रशिक्षण वर्ग शिविर में आए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हम पार्टी का अभिनंदन करना चाहते हैं कि तमाम विषयों पर संगठन और सरकार के लोगों का मार्गदर्शन शीर्ष नेतृत्व कर रहा है। प्रशिक्षण में तमाम बड़ी-बड़ी बातें और अच्छी बातें सामने आती हैं। यह भगवान श्रीराम की तपोस्थली रही है। यहां मंत्रिमंडल और संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed