{"_id":"5ece47cf8ebc3e90525e1589","slug":"former-block-chief-died-in-suspicious-circumstances-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 27 May 2020 04:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 May 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की संदिग्ध हालात में मौत
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में हसवा कस्बा के खेलदार मोहल्ला निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख एक तालाब किनारे मृत पाए गये। सुबह पड़ोस की महिला ने शव देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
राकेश पासवान (50) 1995 में हसवा ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि पति रात में खेतों से वापस आए थे। घर के पीछे मच्छरदानी लगाकर चारपाई में सो गए थे। सुबह पड़ोस की महिला ने बताया कि घर के पीछे तालाब में कोई मृत पड़ा हुआ है।
जाकर देखा गया तो पति की लाश थी। मृतक के गले और कंधे में चोट के निशान भी देखे गए साथ ही मच्छरदानी व बिस्तर भी अस्त-व्यस्त था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ केडी मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति साफ होगी।