{"_id":"0a44eb8448e40bd972e3e28c6bcd8077","slug":"foray-on-jalsansthan-office-engineer-mortgage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंस्थान दफ्तर पर धावा, अभियंता बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंस्थान दफ्तर पर धावा, अभियंता बंधक
अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 18 Aug 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूपुरवा में सीवर भराव से त्रस्त लोगों ने सोमवार दोपहर जलसंस्थान जोन तीन दफ्तर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की और अधिशासी अभियंता एसके पाठक को बंधक बनाकर दफ्तर के चैनल पर ताला डाल दिया।
पुलिस के सामने महिलाएं चिल्ला चिल्ला कर कह रही थीं कि इन अधिकारियों की नींद तभी टूटेगी जब बाबूपुरवा में भी घाटमपुर के बौहार गांव जैसे हालात हो जाएंगे। करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद मंगलवार से सफाई के आश्वासन पर लोग माने और अभियंता को मुक्त किया।
पार्षद पति आलोक यादव को लेकर जलसंस्थान दफ्तर पहुंची भीड़ के तेवर देख दफ्तर के कर्मचारी भाग खड़े हुए तो गुस्साए लोगों ने कुर्सी मेजें पटकना शुरू कर दिया। दफ्तर के बाहर लगा बोर्ड भी तोड़ डाला।
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता को बंधक बना लिया। कालोनी निवासी योगेंद्र सिंह, उत्तम, बउवा, मंजू और सोनी ने बताया कि ब्लाक संख्या 328 से 348 तक के बीच पिछले करीब तीन-चार महीने से सीवर भराव है। सालों पुरानी सीवर लाइनें आए दिन चोक हो जाती हैं। जरा सी बारिश में सीवर की गंदगी घरों के भीतर पहुंच जाती है।