{"_id":"594efe99b1f65597511c112c384917b9","slug":"for-youngsters-motivation-to-inspire-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए ‘प्रेरणा’ हैं शहर की प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए ‘प्रेरणा’ हैं शहर की प्रेरणा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशलपुरी निवासी युवा उद्यमी प्रेरणा वर्मा को एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो की ओर से वर्ष 2015 के लिए नेशनल प्रोडक्टिविटी एंड इनोवेशन एवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन
22 फरवरी को दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने उन्हें यह सम्मान दिया।
प्रेरणा वर्मा ने वर्ष 2006 में महज तीन हजार रुपये की पूंजी से लेदर कॉड (चमड़े की डोरियां) बनाने का काम शुरू किया था। शुरुआत में इन्होंने घरेलू बाजार में संभावनाएं तलाशीं। समय के साथ ही इनके उत्पादों की मांग घरेलू बाजार से निकल कर विदेशी बाजारों तक जा पहुंची। इस पर प्रेरणा ने खुद ही अपने प्रोडक्ट को एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
देखते ही देखते प्रेरणा आज कानपुर की प्रमुख लेदर कॉड निर्यातकों में शुमार हैं। प्रेरणा बताती हैं कि उनका कोई व्यावसायिक बैक ग्राउंड नहीं है। पिता सर्विस में थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन
लड़की होने से उद्यमी बनना आसान न था। हर कोई कॉम्पिटीटर मानने लगा और व्यवधान पैदा करता गया। वर्ष 2010 में क्वालिटी प्रोडक्ट के लिए पहला राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रेरणा अपने हौसले की वजह से वह न सिर्फ एक उद्यमी हैं बल्कि अपने प्रोडक्ट को विदेशों में एक्सपोर्ट भी कर रही हैं।
क्रिएटिव इंडिया नामक एक फर्म भी है। वह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 50 लोगों को रोजगार भी दे रही हैं। प्रेरणा युवाओं के लिए संदेश देती हैं कि वे नौकरी की चाह में समय बर्बाद न करें। जो भी समझ में आए अपना काम करें।