फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Footwear artisan committed suicide due to depression after not being able to repay loan

Kanpur News: लोन न चुका पाने से अवसाद में फुटवियर कारीगर ने दी जान

Tue, 19 Aug 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Footwear artisan committed suicide due to depression after not being able to repay loan
मनीष। (फाइल फोटो)  - फोटो : स्रोत : परिजन
कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र में एक लाख के पर्सनल लोन की किस्त न चुका पाने से अवसाद में फुटवियर कारीगर ने रविवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


मूलरूप से उन्नाव के बिहार के रामपुर लोल बजौरा निवासी मनीष कुमार दीक्षित (36) काफी वर्षों से पनकी गंगागंज काॅलोनी में पत्नी प्रियंका व तीन बेटियों आशी, आन्या व वान्या के साथ रहता था। चाचा शिवनंदन ने बताया कि मनीष फुटवियर फैक्टरी में ठेका लेकर चप्पल बनाने का काम करता था। गंगागंज निवासी दोस्त अनीस ने बताया कि अप्रैल 2025 में ऑनलाइन एप के माध्यम से मनीष को एक लाख का लोन दिलाया था जिसकी एक साल तक प्रतिमाह आठ हजार रुपये किस्त भरनी थी। शुरुआत के दो महीने तो उसने किस्तें भर दीं। इसके बाद नहीं भर पा रहा था। एक माह से मनीष नौकरी पर भी नहींं जा रहा था। सोमवार को उसे पांचवीं किस्त जमा करनी थी। रविवार देर रात पत्नी के स्टॉल से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अवसाद में युवक ने जान दी है। किसी पर कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed