फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Footpath of Govindpuri old bridge caves in, risk of accident

Kanpur News: गोविंदपुरी पुराने पुल का फुटपाथ धंसा, हादसे का खतरा

Sat, 04 Oct 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Footpath of Govindpuri old bridge caves in, risk of accident
तीन महीने में ही धस गया गोविंदपुरी पुराने पुल का फुटपाथ।  - फोटो : स्वयं
कानपुर। गोविंदपुरी पुराने पुल का फुटपाथ तीन जगह धंस गया। एक गड्ढा भी हो गया। हादसे का खतरा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने साढ़े तीन महीने पहले करीब 20 लाख रुपये से गोविंदपुरी पुराने पुल के फुटपाथ की मरम्मत कराई थी पर ठेकेदार ने अभियंताओं से मिलीभगत के चलते घटिया कार्य किया। उसने क्षतिग्रस्त फुटपाथ में कुछ जगह मलबा डालकर इंटरलाकिंग टाइल्स बिछाए जबकि अन्य स्थानों में पहले से बिछे ईंटें ही नजर आ रहे हैं। टाइल्स के आसपास सीमेंट का मसाला भी ठीक से नहीं लगाया। इसी वजह से इस पुल पर गोविंदनगर की तरफ स्थित बस्ती की तरफ फुटपाथ में गड्ढा हो गया है। स्टेशन की तरफ भी टाइल्स ऊबड़-खाबड़ हो गई हैं। गोविंदनगर उत्तरी के पार्षद नवीन पंडित, गोविंदनगर दक्षिणी की पार्षद सरोज चड्ढा, गोविंदनगर हरिजन बस्ती की पार्षद कल्पना ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता से घटिया निर्माण की जांच, कार्रवाई के साथ ही जल्द से जल्द फुटपाथ की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed