{"_id":"72033434838671850ef3f5fcf3987baf","slug":"fog-trains-move-bigadhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात पड़े कोहरे का असर शुक्रवार को नजर आया। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों देरी से सेंट्रल स्टेशन आईं। इसके अलावा सीमाचिंल एक्सप्रेस समेत लगभग 150 ट्रेनें निर्धारित समय से एक से 16 घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेट-लतीफी से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
अजय कुमार को जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से कारोबार से सिलसिले में इटावा जाना था। वह काफी देर से ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक पता पता चला कि ट्रेन तीन घंटे और लेट है। वह चिंता में थे कि इटावा से काम निपटा कर वह रात में कैसे घर लौट पाएंगे। छात्र प्रदीप को फिरोजाबाद जाना था। तीन घंटे तक वह ट्रेन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
इस तरह से प्राइवेट जॉब कर रहे अंकित तिवारी को महानंदा एक्सप्रेस से दिल्ली जाना है लेकिन वह साढ़े तीन घंटे लेट है। रेलवे के कर्मचारियों का कहना है कि महानंदा एक्सप्रेस अभी और लेट हो सकती है। अब समझ में नहीं आ रहा है कितना समय प्लेट्रफार्म पर गुजारना पड़ेगा।
विज्ञापन
थाने के दोनों ओर आरपीएफ ने बनाए बंकर
दिल्ली से कानपुर आने वाली ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी के मद्देनजर आरपीएफ ने थाने के दोनों तरफ बंकर (बालू और मौरंग भरी बोरियों) बनाए हैं। आरपीएफ और क्यूआरटी के जवान बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट लगाकर स्टेशन पर गश्त और चेकिंग कर रहे हैं।
शुक्रवार शाम आरपीएफ के डीआईजी एके सदानी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कई प्लेटफार्मो और सरकुलेटिंग एरिया की निरीक्षण किया। उनके साथ आरपीएफ के सहायक आयुक्त शकील खान, इंस्पेक्टर सुनील गुप्ता समेत कई अफसर मौजूद रहे।
सीट के लिए ट्रेनों में मारपीट
कानपुर। मुरी और गरीव नवाज एक्सप्रेस में सीट के लिए यात्रियों में मारपीट हुई। इस वजह से दोनों ट्रेन 10 मिनट तक रुकी रही। जीआरपी ने वहां पहुंचकर झगड़ा शांत कराया। तब ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
जम्मू से राउलकेला जाने वाली मुरी एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से 6.30 घंटे देरी से शाम 7.15 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर तीन पर आई। ट्रेन में सीट के लिए यात्रियोे में गाली-गलौच और मारपीट हुई।
उधर प्लेटफार्म नंबर-चार पर पहुंची रांची-अजमेर गरीव नवाज एक्सप्रेस में भी सीट के लिए यात्रियों में मारपीट हुई। जीआरपी के वहां पहुंचने पर दोनों ट्रेन के यात्रियों को समझा कर शांत कराया।
मुंबई-हावड़ा रूट पर ट्रेनों में बदलाव
कानपुर। मुंबई मंडल के भायखला एवं सैंडहर्स्ट के बीच स्थित पुल तोड़ने के लिए 10 जनवरी को 18 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। वहीं, मुंबई से हावड़ा रूट की कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है जबकि कई ट्रेनों के समय पर बदलाव किया गया है।
ट्रेन संख्या 02597 गोरखपुर-सीएसटी मुंबई स्पेशल 9 जनवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 02598 सीएसटी मुंबई-गोरखपुर स्पेशल के 10 जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12533 लखनऊ-सीएसटी मुंबई (स्टेशन नासिक रोड) पुष्पक एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा-सीएसटीए मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस (स्टेशन थाणे), ट्रेन नंबर 17618 नंदन-सीएसटी मुंबई (स्टेशन नासिक रोड) तपोवन एक्सप्रेस को नौ जनवरी शार्ट टर्मिनेशन किया गया है।
10 जनवरी को ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा-सीएसटी मुंबई मेल मनमालड स्टेशन, 12321 हावड़ा-सीएसटी मुंबई कोलकता मेल मनमालड स्टेशन को शार्ट टर्मिनेशन किया गया है। 10 जनवरी को ट्रेन संख्या 12534 सीएसटी मुंबई-लखनऊ एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई की जगह नासिक रोड स्टेशन से चलेगी।
ट्रेन संख्या 11093 सीएसटी मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस सुबह 12.10 की जगह सुबह 4.45 बे चलेगी। ट्रेन नंबर 12261 मुंबई से हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस शाम 5.15 की जगह शाम को 7.10 बजे चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 11094 वाराणसी से सीएसटी मुंबई महानगरी एक्सप्रेस शाम को सात बजे की जगह दोपहर सवा दो बजे पहुंचेगी।
उधर, सीपीआरपो संजय यादव ने बताया कि शुक्रवार को पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से नासिक रोड स्टेशन को रवाना हुई। सीएसटी (मुंबई) तक निरस्त रही।
ये ट्रेनें रहीं लेट
दिल्ली से लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। सुबह 11.20 बजे की जगह यह ट्रेन दोपहर 1.40 बजे आई। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शाम को 4.45 बजे के स्थान पर 5.50 बजे आई।
इसी तरह सीमांचल एक्सप्रेस 13.30 घंटे, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 7.30 घंटे, राप्ती सागर सवा दो घंटे, दिल्ली की तरफ जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट चल रही हैं। इसके अलावा कई ट्रेनें निर्धारित समय से एक से 16 घंटे विलंब से चल रही हैं।
दैनिक यात्री परेशान
गोमती एक्सप्रेस की लेटलतीफी से दैनिक यात्री परेशान हैं। यात्रियों ने अफसरों से निर्धारित समय पर ट्रेन के संचालन की मांग की है।
कोच में पानी खत्म, हंगामा
गुहावटी-आनंद विहार एक्सप्रेस शुक्रवार शाम 4:55 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची थी। कोच एस-सात में पानी खत्म होने से नाराज यात्रियों ने सेंट्रल स्टेशन पर हंगामा किया। इस वजह से ट्रेन 10 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। बाडमेर से बीकानेर जाने वाली ट्रेन के एक कोच में पानी खत्म होने पर यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर-चार पर हंगामा किया।