फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flying the Kovid protocol to buy liquor

शराब खरीदने के लिए कोविड प्रोटोकॉल की उड़ाईं धज्जियां

Wed, 12 May 2021 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Flying the Kovid protocol to buy liquor
कानपुर देहात। जिले में मंगलवार को खुली शराब की दुकानों पर कोविड प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। शराब खरीदने के लिए लोगों क भीड़ उमड़ी, इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा।
विज्ञापन

वहीं पुलिस कर्मी ठेकों के बाहर लोगों की लाइन लगवाते नजर आए। अकबरपुर में रूरा तिराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर लगी भीड़ का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वहीं फिर से दुकानें बंद होने की आशंका में लोग शराब का स्टॉक करते नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर एक मई से शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया था। इससे शौकीन लोग परेशान थे। मंगलवार को दुकानें खोलने की जानकारी मिली तो सुबह 10 बजे से ठेकों के बाहर भीड़ नजर आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कोविड प्रोटोकॉल का कहीं पालन होता नजर नहीं आया। लोग सामाजिक दूरी को भूल पास-पास खड़े नजर आए। अकबरपुर में रूरा तिराहे के पास अंग्रेजी शराब की दुकान में पुलिस ने लंबी लाइन लगवाई।
लाइन में लोग एक-दूसरे सटकर ही खड़े रहे। आगे फिर दुकानें बंद होने की आशंका पर लोगों ने स्टॉक करने के लिए कई बोतलें खरीदी। कई जगह दुकानें खुलने से पहले ही लोग पहुंच गए।
अकबरपुर में शराब की दुकान बंद होने के बाद भी लोग इंतजार करते नजर आए। रूरा नहर के पास स्थित अंग्रेजी, देशी शराब की दुकानों में खूब भीड़ लगी रही। रनियां, गजनेर, झींझक, सिकंदरा, राजपुर, रसूलाबाद में भी शराब की दुकानों में लोग उमड़े। कुछ ही घंटों में दुकानों में स्टॉक खत्म हो गया।
दुकानों में वसूले गए अधिक दाम
एक मई के बाद शराब की दुकानें भले ही बंद रही, लेकिन सेल्समैन चोरी छिपे बिक्री करते रहे। इससे दुकान में स्टॉक कम हो गया। बंदी की वजह से गोदाम से शराब की उठान नहीं हो सकी। मंगलवार को दुकानें खुलीं तो भीड़ टूट पड़ी। इससे कुछ ही घंटे में बचा स्टॉक भी खत्म हो गया। इस पर सेल्समैनों ने नियमानुसार बिक्री की अनुमति के बावजूद निर्धारित रेट से अधिक दाम वसूले।

दस करोड़ रुपये राजस्व की हुई हानि
शराब की दुकानों के बंद होने से राजस्व का बड़ा नुकसान हुआ। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है। दस दिन दुकानें बंद रहने से जिले में दस करोड़ रुपये राजस्व की हानि हुई है। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानों को खोलने पर नियमों का पालन करना होगा। इसकी अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed