फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur to become pothole free DM hits the streets late at night 73 roads set for a makeover before Diwali

कानपुर होगा गड्ढा मुक्त: देर रात सड़कों पर उतरे डीएम और अफसर, दिवाली से पहले 73 सड़कों का कायाकल्प, पढ़ें डिटेल

Wed, 30 Sep 2026 10:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 30 Sep 2026 10:22 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में देर रात जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त और सीडीओ ने संयुक्त टीम के साथ शहर की सड़कों का जायजा लिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग को चिह्नित 73 प्रमुख सड़कों को अगले 20 दिनों के भीतर दुरुस्त करने और नगर निगम को करीब 500 सड़कों पर मरम्मत व री-लेयरिंग का काम समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur to become pothole free DM hits the streets late at night 73 roads set for a makeover before Diwali
देर रात सड़कों पर उतरे डीएम, नगर आयुक्त, सीडीओ और अन्य अफसर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली से पहले कानपुरवासियों को गड्ढा मुक्त और सुगम सड़कें देने के लिए कानपुर जिला प्रशासन और नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। देर रात सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होते ही जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ शहर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन



विज्ञापन



इस दौरान पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और एनएचएआई के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सड़कों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि त्योहारों के समय आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 73 मुख्य सड़कों को चिह्नित किया है, जिन्हें अगले 20 दिनों के भीतर पूरी तरह दुरुस्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur to become pothole free DM hits the streets late at night 73 roads set for a makeover before Diwali
डीएम, नगर आयुक्त, सीडीओ और अन्य अफसर - फोटो : amar ujala

पीडब्ल्यूडी की 73 और नगर निगम की 500 सड़कों की सुधरेगी हालत
इसके अलावा नगर निगम के कार्यक्षेत्र में आने वाली लगभग 500 सड़कों पर पैचवर्क, मरम्मत और नई परत (री-लेयरिंग) बिछाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि निर्माण कार्य में कोई अड़चन न आए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दीपावली से पहले सड़कों का सुधार होगा।

Kanpur to become pothole free DM hits the streets late at night 73 roads set for a makeover before Diwali
डीएम, नगर आयुक्त, सीडीओ और अन्य अफसर - फोटो : amar ujala

स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था पर भी सख्त निर्देश
साथ-साथ शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और साफ-सफाई को भी पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने की हिदायत दी गई है। डीएम ने शहरवासियों को आश्वस्त किया है कि अगले 20 से 25 दिनों में दीपावली का पर्व शुरू होने से पहले कानपुर की सभी प्रमुख सड़कें गड्ढा मुक्त और बेहतर स्थिति में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed