फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flood on the head, locks hanging on the posts

Kanpur News: सिर पर बाढ़, चौकियों में लटक रहे ताले

Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Flood on the head, locks hanging on the posts
इटावा/चकरनगर। चंबल खतरे के निशान को पार कर चुकी है। प्रशासन का दावा है कि बाढ़ चौकियों पर तैयारियां पूरी हैं। बोट भी तैयार की जा चुकी हैं लेकिन पड़ताल में बुधवार को दो बाढ़ चौकियां बंद मिलीं। वहीं जिम्मेदार एक चौकी का पता नहीं बता सके। ऐसे में यदि बाढ़ आ गई तो इससे निपटना चुनौती होगा।
विज्ञापन


चंबल, यमुना और क्वारी में बाढ़ आने पर 42 गांव प्रभावित होंगे। बाढ़ से निपटने के लिए चकरनगर क्षेत्र में 14 बाढ़ चौकियां प्रशासन की ओर से बनाई गई हैं। प्रशासन ने 20 नाव और चार सेंचुरी की मोटर बोट बचाव के लिए लगाई हैं। चौकियों की पड़ताल में तैयारियां सिर्फ कागजों में मिलीं।
विज्ञापन

भारेश्वर मंदिर के पास सड़क और आसपास के खेतों में पानी भर चुका है। यहां खड़ी मोटरबोट खराब मिली। नाविक अजय ने बताया कि मोटरबोट सुबह सही थी लेकिन अब स्टार्ट नहीं हो रही है। पड़ताल में परिषदीय विद्यालय में बनाई भरेह बाढ़ चौकी पर कोई तैनात नहीं था। चौकी की जानकारी देता कोई संदेश भी नहीं लिखा था। इससे पता ही नहीं चल पा रहा था कि यहां चौकी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरेह से लगभग आठ किमी दूर गढ़ा कसदा में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाढ़ चौकी बनाई गई है। यहां बुधवार दोपहर 2:18 बजे ताला पड़ा हुआ था। उधर, राजपुर ब्लॉक मुख्यालय पर बनी बाढ़ चौकी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। एसडीएम ने भी बताया कि वह पूछकर बताएंगे।



किए जा रहे हैं सुधार

अभी कर्मचारियों को बाढ़ क्षेत्र में घूमने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में हालात देखने के बाद गुरुवार सुबह से कर्मचारी मुस्तैदी से लग जाएंगे। लगातार निगरानी की जा रही है। बैनर आदि बाढ़ चौकियों पर लगवाए जा रहे हैं। मोटर बोट गड़बड़ होने जानकारी करके उसका सुधार कराया जाएगा।
- ब्रह्मानंद कठेरिया, एसडीएम चकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed