फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flood havoc in Orai Yamuna water entered homes villagers migrated to safer places administration on alert

उरई में बाढ़ का कहर: घरों में पहुंचा यमुना का पानी, ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर कर रहे पलायन, प्रशासन अलर्ट

Thu, 31 Jul 2025 11:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Jul 2025 11:22 AM IST
सार

Orai News: उरई में यमुना नदी में आई बाढ़ से करीब 20 गांवों में पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। प्रशासन राहत व्यवस्थाओं का दावा कर रहा है, लेकिन ग्रामीण अपने स्तर पर भी सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Flood havoc in Orai Yamuna water entered homes villagers migrated to safer places administration on alert
गांवों में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में यमुना नदी में आई भीषण बाढ़ ने अब अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नदी का पानी अब घरों में घुसने लगा है, जिससे जिले के करीब 20 गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

हालांकि, प्रशासन का दावा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण अपने खाने-पीने का सामान लेकर ऊंचाई वाले स्थानों पर डेरा बना रहे हैं। कालपी तहसील से जुड़े करीब 20 गांवों में पानी घरों के अंदर तक घुस चुका है, जहां से लोगों को नावों के सहारे बाहर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन

खाने-पीने की भी व्यवस्था की जा रही है
इसी तरह, रामपुर ब्लॉक के लगभग 10 गांवों में भी बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है, जिससे गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया है। ग्रामीण अपना कीमती सामान बचाने और उसे सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed