फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flights to Navi Mumbai from 31st, schedule released

Kanpur News: नवी मुंबई के लिए 31 से फ्लाइट, शेड्यूल जारी

Sun, 22 Mar 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Flights to Navi Mumbai from 31st, schedule released
कानपुर। चकेरी एयरपोर्ट से 31 मार्च से मुंबई के स्थान पर अब नवी मुंबई के लिए उड़ान संचालित होगी। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

वर्तमान में कानपुर से दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद और मुंबई के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं। दिल्ली और मुंबई की उड़ानें प्रतिदिन संचालित होती हैं। बंगलूरू के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें हैं। हैदराबाद के लिए सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ानें हैं। ग्रीष्मकालीन सत्र के मद्देनजर इन सभी मौजूदा उड़ानों के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन



विभिन्न शहरों से कानपुर आने और कानपुर से जाने वाली उड़ानों का विवरण इस प्रकार है:


फ्लाइट आगमन
प्रस्थान

नवी मुंबई
11:55
12:30

हैदराबाद
11:15
11:50

बंगलूरू 01:55
02:35

दिल्ली
03:35 04:10
(यह शेड्यूल 31 मार्च से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगा)





वर्जन

31 मार्च नवी मुंबई के लिए कानपुर से फ्लाइट उड़ान भरेगी। हालांकि अभी जेवर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट चलेगी या नहीं यह तय नहीं हो सका है। जेवर एयरपोर्ट का 28 मार्च को उद्घाटन होने के बाद ही आगे तय हो सकेगा।- प्रदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद, कोलकाता व पुणे की फ्लाइट की भी डिमांड



कानपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद, कोलकाता व पुणे की फ्लाइट की कानपुर से डिमांड है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना कि इंडिगो के पास पर्याप्त मात्रा में जहाज न होने के कारण इन जगहों के लिए फ्लाइट की सुविधा अभी नहीं चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed