फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flight from Kanpur to Bangalore will fly daily from March 27

हवाई यात्रा: कानपुर से बेंगलुरु के बीच 27 मार्च से रोज उड़ेगी फ्लाइट, पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 17 Mar 2022 12:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Mar 2022 12:52 PM IST
सार

चकेरी से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट और इंडिगो के 180 सीटर फ्लाइट भी डेली कर दी गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि विमान कंपनी इंडिगो की कानपुर-बेंगलुरु फ्लाइट अभी सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आती है।

विज्ञापन
Flight from Kanpur to Bangalore will fly daily from March 27
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली बेंगलुरु की फ्लाइट भी 27 मार्च से प्रतिदिन उड़ान भरेगी। समर शेड्यूल के तहत 29 अक्तूबर तक यह फैसला लिया गया है। अभी यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन ही कानपुर आती जाती थी।
विज्ञापन


कानपुर से बेंगलुरु जाने और वहां से आने वाले यात्रियों का लोड बढ़ रहा है। खासकर आईआईटी और इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं का कानपुर से बेंगलुरु के लिए ज्यादा आना जाना है। डेली शेड्यूल के हिसाब से इंडिगो की इस फ्लाइट में सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


चकेरी से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट और इंडिगो के 180 सीटर फ्लाइट भी डेली कर दी गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि विमान कंपनी इंडिगो की कानपुर-बेंगलुरु फ्लाइट अभी सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमान कंपनी ने इसे डेली करने का प्रस्ताव पिछले महीने दिया था, इसे मंजूर कर लिया गया है। 27 मार्च से यह शेड्यूल प्रभावी होगा। फ्लाइट नंबर 6 ई-6477 बेंगलुुरु से सुबह 9:45 बजे उड़कर दोपहर 12:10 बजे कानपुर आएगी। 6 ई-6476 कानपुर से दोपहर 12:40 बजे उड़कर दोपहर 2:50 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

पंत नगर, हैदराबाद का शेड्यूल जारी नहीं
कानपुर से हैदराबाद के बीच पिछले दो महीने से रद्द चल रही इंडिगो की फ्लाइट और प्रस्तावित  दिल्ली-पंतनगर-कानपुर फ्लाइट के शेड्यूल पर अभी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मुहर नहीं लगाई है।

हालांकि हैदराबाद और पंत नगर जाने और वहां से आने वाले यात्रियों का लोड काफी है। इसे चकेरी एयरपोर्ट के प्रस्थान कक्ष की क्षमता न बढ़ पाने की वजह से बहाल नहीं किया जा रहा है। अभी यहां पर 200 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है।

इंडिगो की सभी फ्लाइटें 180 सीटर हैं। दो फ्लाइटें एक घंटे के अंतराल में हैं। ऐसे में बोर्डिंग के लिए इस वेटिंग रूम में 360 यात्री एक साथ नहीं बैठ सकेंगे। इसलिए जब तक वेटिंग हॉल की क्षमता नहीं बढ़ती, तब तक इन फ्लाइटों को बहाल करने पर संशय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed