फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flight arrived two hours late due to air pollution in Delhi

दिल्ली की धुंध से दो घंटे देरी से पहुंची फ्लाइट, मुंबई से आने वाले जहाज समय पर पहुंचे

Mon, 04 Nov 2019 04:52 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Flight arrived two hours late due to air pollution in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
दिल्ली की धुंध और वायु प्रदूषण ने कानपुर-दिल्ली के बीच चलने वाले फ्लाइट को भी प्रभावित किया है। रविवार को दिल्ली से यात्रियों को लेकर आने वाला 79 सीटर विमान दोपहर 12:10 के बजाय दो घंटे देरी से दोपहर 2:10 बजे आया। इस कारण कानपुर से दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 1:55 के बजाय दोपहर तीन बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन

 
कानपुर आने वाले मुंबई की दोनों फ्लाइट पर धुंध का विशेष प्रभाव नहीं रहा। दोनों समय से आई और गईं। दिल्ली से कानपुर आने वाले यात्रियों के अनुसार दिल्ली में धुंध और प्रदूषण की स्थिति इतनी ज्यादा खराब है, कि वहां पर एयरपोर्ट पहुंचने में भी दिक्कत आ रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक वीके झा ने बताया कि दिल्ली से सुबह के समय उड़ने वाले तकरीबन सभी जहाज देरी से उड़े। इसकी वजह धुंध का अधिक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed