{"_id":"5dbfeaac8ebc3e93de126f89","slug":"flight-arrived-two-hours-late-due-to-air-pollution-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की धुंध से दो घंटे देरी से पहुंची फ्लाइट, मुंबई से आने वाले जहाज समय पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की धुंध से दो घंटे देरी से पहुंची फ्लाइट, मुंबई से आने वाले जहाज समय पर पहुंचे
Mon, 04 Nov 2019 04:52 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Nov 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की धुंध और वायु प्रदूषण ने कानपुर-दिल्ली के बीच चलने वाले फ्लाइट को भी प्रभावित किया है। रविवार को दिल्ली से यात्रियों को लेकर आने वाला 79 सीटर विमान दोपहर 12:10 के बजाय दो घंटे देरी से दोपहर 2:10 बजे आया। इस कारण कानपुर से दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 1:55 के बजाय दोपहर तीन बजे रवाना हो सकी।
कानपुर आने वाले मुंबई की दोनों फ्लाइट पर धुंध का विशेष प्रभाव नहीं रहा। दोनों समय से आई और गईं। दिल्ली से कानपुर आने वाले यात्रियों के अनुसार दिल्ली में धुंध और प्रदूषण की स्थिति इतनी ज्यादा खराब है, कि वहां पर एयरपोर्ट पहुंचने में भी दिक्कत आ रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक वीके झा ने बताया कि दिल्ली से सुबह के समय उड़ने वाले तकरीबन सभी जहाज देरी से उड़े। इसकी वजह धुंध का अधिक होना बताया जा रहा है।