फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five year girl sexually assaulted in Unnao, Girl thrown from terrace after rape, hospitalized in critical condition

UP News: दुष्कर्म के बाद बच्ची को छत से फेंका, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिफ्तार

Fri, 27 May 2022 01:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 May 2022 01:19 PM IST
सार

हसनंगज कोतवाली क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर छत से नीचे फेंक दिया गया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Five year girl sexually assaulted in Unnao, Girl thrown from terrace after rape, hospitalized in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मासूम को टॉफी का लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

मामला हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम उसकी पांच साल की बच्ची को पड़ोस का लवकुश (26) टॉफी का लालच देकर बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर पहले मारा पीटा फिर छत से नीचे फेंक दिया। उधर देर शाम तक बच्ची के घर न आने पर खोजबीन की। शक होने पर गुड्डू के घर का दरवाजा खटखटाया। काफी देर बाद गुड्डू ने दरवाजा खोला। जब छत पर चढ़कर देखा, तो बच्ची उसके घर के पीछे पड़ी कराहती मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म कर मारपीट कर छत से फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अखिलेश्वर पांडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed