फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five vicious robbers arrested in Kanpur, used to loot to fulfill girlfriends demand

Kanpur : गर्लफ्रेंड के प्यार ने बनाया लुटेरा, शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट, पांच शातिर गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2023 12:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Jan 2023 12:07 AM IST
सार

सचेंडी पुलिस ने लुटेरे गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपनी महिला मित्रों के शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। हाल ही में रिलायंस के वेयर हाउस से गार्ड को मारपीट कर लोडर भी लूट लिया था।

विज्ञापन
Five vicious robbers arrested in Kanpur, used to loot to fulfill girlfriends demand
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सचेंडी पुलिस ने क्षेत्र में लूट करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि उनके चार साथी फरार हो गए। आरोपियों ने 29 दिसंबर को एक वेयरहाउस में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन विफल होने पर वह लोडर लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि सर्विलांस की मदद से मसवानपुर निवासी कृष्णा यादव, करन यादव, अभिजीत उर्फ गिलहरी और अभिषेक उर्फ चेला, अर्मापुर स्टेट निवासी गौरव शुक्ला को दबोचा गया है। सभी आरोपी कम उम्र के हैं।
विज्ञापन

आरोपियों से पुलिस ने बरामद किया ये
उन्होंने बताया कि महिला मित्रों को खुश करने के लिए लूट का रास्ता चुना था ताकि जल्दी और ज्यादा रुपये मिल सके। उनके पास से लूट के 12 मोबाइल, दो बाइकें भी मिली हैं। आरोपी रावतपुर, बिठूर, कल्याणपुर, सचेंडी थाना क्षेत्र में 20 से अधिक मोबाइल, चेन लूट कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह को पकड़ने वाली टीम को इनाम
फरार आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। डीसीपी ने खुलासा करने वाले सचेंडी इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार सिंह, एसआई प्रेमवीर सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप पलावत, पवन प्रताप, मनीष राना को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक गिरोह है, जो लूट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता है। उनके गिरोह में छह और सदस्य शामिल हैं। गिरोह के सदस्यों की कई महिला मित्र हैं और उनका ही खर्च उठाने के मकसद से सभी अपराध की वारदातों को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed