फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five Trapped After Mud Roof Collapses in Hirni Village of Ghatampur

यूपी : कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत, चौथी बेटी की हालत गंभीर

Sun, 06 Sep 2026 12:00 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 06 Sep 2026 12:00 PM IST
सार

Kanpur News: भीतरगांव स्थित हिरनी गांव में रविवार सुबह दो मंजिला कच्चा मकान ढहने से मुकेश सिंह और उनकी तीन बेटियों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर मलबे से शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
Five Trapped After Mud Roof Collapses in Hirni Village of Ghatampur
पिता और तीन बेटियों की मौत; एक गंभीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव में रविवार सुबह साढ़े दस बजे एक भीषण हादसा हो गया। यहां अचानक एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में गृहस्वामी मुकेश सिंह और उनकी चार बेटियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह दो मंजिला कच्चा मकान ढह गया।

विज्ञापन

हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से मलबे से मुकेश सिंह और उनकी तीन बेटियों माया, पल्लवी व नीतू को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

Five Trapped After Mud Roof Collapses in Hirni Village of Ghatampur
पिता और तीन बेटियों की मौत; एक गंभीर - फोटो : amar ujala





तीन बेटियों को अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से मुकेश सिंह और उनकी तीन बेटियों माया, नीतू व पल्लवी को मलबे से निकालकर सीएचसी पतारा ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Five Trapped After Mud Roof Collapses in Hirni Village of Ghatampur
पिता और तीन बेटियों की मौत; एक गंभीर - फोटो : amar ujala

डेढ़ घंटे बाद मलबे से निकली चौथी बेटी
हादसे में चौथी बेटी काजल उर्फ लक्ष्मी मलबे में काफी गहराई में दब गई थी। ग्रामीण लगातार मलबा हटाकर उसकी तलाश में जुटे रहे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काजल को बाहर निकाला जा सका। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पतारा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप
हादसे के बाद ग्रामीणों में पुलिस और प्रशासन के रवैये को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे शुरुआती बचाव कार्य में देरी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले उन्होंने अपने स्तर पर मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed