फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five new departments will start in the medical college, three PG students will get admission, these facilities

Kanpur: मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे पांच नए विभाग, तीन-तीन पीजी छात्रों को मिलेगा प्रवेश, मिलेंगी ये सुविधाएं

Sat, 13 Apr 2024 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Apr 2024 12:30 PM IST
सार

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि सर्जरी विभाग में 17 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई तो यहां का सर्जरी विभाग प्रदेश का सबसे बड़ा सर्जरी विभाग हो जाएगा। फिलहाल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी की 190 और यूजी की 250 सीटें हैं।

विज्ञापन
Five new departments will start in the medical college, three PG students will get admission, these facilities
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी मेडिसिन सहित पांच नए विभाग खुलेंगे। शासन ने इन सभी विभागों में तीन-तीन पीजी छात्रों को प्रवेश के लिए हरी झंडी भी दे दी है। जूनियर डॉक्टर बढ़ने से मरीजों को फायदा मिलेगा। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने सर्जरी सहित विभिन्न विभागों में पीजी छात्रों की 38 सीटें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है।

विज्ञापन

स्वीकृति के संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन ने 13 अप्रैल को बैठक बुलाई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पिछले वित्तीय वर्ष में यहां पांच नए विभाग खोलने और सर्जरी सहित अन्य विभागों में परास्नातक (पीजी) की 53 सीटें बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन

शासन ने पांचों विभाग खोलने और प्रत्येक में पीजी की तीन-तीन सीटें बढ़ाने के लिए अनुमति दे दी है।  मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि इमरजेंसी मेडिसिन, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, माइक्रोबाॅयोलॉजी और बॉयोकेमिस्ट्री विभाग आगामी शैक्षिक सत्र से खुल जाएंगे।

विज्ञापन

प्रदेश का सबसे बड़ा सर्जरी विभाग होगा
इनमें से प्रत्येक में पीजी की तीन-तीन सीटें रहेंगी। जून में परीक्षा के माध्यम से पीजी छात्रों का चयन होगा। प्राचार्य ने बताया कि सर्जरी विभाग में 17 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई, तो यहां का सर्जरी विभाग प्रदेश का सबसे बड़ा सर्जरी विभाग हो जाएगा। फिलहाल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी की 190 और यूजी की 250 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed