{"_id":"66d5fc0368bf4dd92300a9b8","slug":"five-more-bs-6-buses-added-to-the-corporations-fleet-etawa-news-c-216-1-etw1002-115485-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निगम के बेड़े में बीएस-6 की पांच और बसें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निगम के बेड़े में बीएस-6 की पांच और बसें शामिल
विज्ञापन
फोटो 09::-
- त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिली सुविधा, सफर होगा आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। परिवहन निगम के बेड़े में बीएस-6 की पांच और बसें शामिल हो गई हैं। इनमें से इटावा डिपो को चार, सैफई डिपो को एक बस मिली है। नई बसों के आने से आगामी त्योहारों पर यात्रा करने वाली सवारियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
शहर से दिल्ली तक का सफर अब आसान व सुलभ होगा। इसके लिए यात्रियों को परिवहन विभाग ने पांच नई बीएस-6 बसों के संचालन का तोहफा दिया है। इन बसों के मिलने के बाद अब इटावा की दोनों डिपो के पास 23 बीएस-6 बसों का बेढ़ा हो गया है। इनमें से अधिकतर दिल्ली रूट पर चल रहीं है।
अभी आई नई बसों के लिए विभाग रूट मैप तैयार कर रहा है। इन बसों को डुमरियागंज व अयोध्या के लिए चलाए जाने की तैयार चल रही है। दीपावली पर यात्रियों को सफर करने में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से पहले से ही तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि डिपो को पांच बसों का तोहफा मिला है,जल्द ही इनके रूट का निर्धारण हो जाएगा।