{"_id":"68d45d30cec392fa8f0b0576","slug":"five-mobile-robbers-arrested-with-the-help-of-215-cctv-cameras-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1276960-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 215 सीसीटीवी कैमरों के सहारे पांच मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 215 सीसीटीवी कैमरों के सहारे पांच मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव पुलिस ने गीतानगर, गुटैया क्रॉसिंग और नमक फैक्टरी चौराहे पर लगे 215 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पांच मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोबाइल, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई गीतानगर में रहकर नीट की तैयारी कर रही इटावा की सृष्टि बघेल के साथ 20 सितंबर को हुई मोबाइल लूट की वारदात के बाद हुई।
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि इटावा की रहने वाली छात्रा से मोबाइल लूट हुई थी। काकादेव पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। वह कोचिंग पढ़कर छात्रावास लौट रही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। फुटेज के आधार पर रावतपुर कच्ची मड़ैया निवासी गोविंद, दीपक, ईशू, निखिल गौतम और राहुल को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में मोबाइल लूट की अन्य वारदातें भी कबूलीं। आरोपी राह चलते मोबाइल फोन पर बात करने वालों को निशाना बनाते थे। निखिल गौतम के खिलाफ पूर्व में रावतपुर, कल्याणपुर, अर्मापुर और काकादेव थाने में नौ एफआईआर हैं।